फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dadri police revealed: Before shooting mother, retired soldier had fired in air inside the house, son arrested

दादरी पुलिस का खुलासा: मां को गोली मारने से पहले रिटायर्ड सैनिक ने घर के अंदर किए थे हवाई फायर, बेटा गिरफ्तार

Mon, 10 Feb 2025 06:28 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 10 Feb 2025 06:28 PM IST
सार

मृतका की पुत्रवधु एवं आरोपी की पत्नी सुमन ने बताया कि रविवार शाम करीब पांच बजे उसके पति सुनील उर्फ भोलू घर पर गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद 17 वर्षीय बेटे कुश ने उसके पति को कमरे के अंदर बंद कर दिया।

विज्ञापन
Dadri police revealed: Before shooting mother, retired soldier had fired in air inside the house, son arrested
डीएसपी दिनेश यादव व सदर थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश - फोटो : संवाद

विस्तार

चरखी-दादरी के लोहरवाड़ा निवासी रिटायर्ड सैनिक सुनील उर्फ भोलू ने मां चंद्रो देवी को गोली मारने से पहले घर के अंदर तीन हवाई फायर भी किए थे। इसके बाद मां की सीने में गोली मार दी और पत्नी से कहा कि तुम पुलिस को फोन कर दो, मैं यहीं बैठा हूं। वहीं, हत्यारोपी बेटे को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि मृतका का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


डीएसपी दिनेश यादव ने रविवार देर शाम हुए हत्याकांड के संबंध में सोमवार शाम पांच बजे सदर थाना में प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि रविवार शाम सदर एसएचओ ओमप्रकाश को सूचना मिली थी कि लोहरवाड़ा गांव में पूर्व सैनिक सुनील उर्फ भोलू ने अपनी मां चंद्रो देवी को गोली मार दी है। परिजन महिला को दादरी नागरिक अस्पताल में लेकर आए हैं और वहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया है।
विज्ञापन




डीएसपी ने बताया कि इसके बाद रविवार रात ही सदर थाना पुलिस टीम लोहरवाड़ा गांव पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं, एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। मंगलवार दोपहर मृतका की पुत्रवधु एवं आरोपी की पत्नी सुमन ने पुलिस को शिकायत दी जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। डीएसपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और बुधवार सुबह उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाली-गलौच करने पर बेटे ने कमरे में किया था बंद
मृतका की पुत्रवधु एवं आरोपी की पत्नी सुमन ने बताया कि रविवार शाम करीब पांच बजे उसके पति सुनील उर्फ भोलू घर पर गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद 17 वर्षीय बेटे कुश ने उसके पति को कमरे के अंदर बंद कर दिया। इसके बाद उसका बेटा बाहर घूमने चला गया। बेटे के आने के बाद सुमन जब उसके पकड़े लेने अंदर गई तो पति सुनील हाथ में डोगा लिए बैठा था। उसका स्वभाव देखकर पत्नी व बच्चों ने खुद को कमरे में बंद कर अपनी जान बचाई।

भागने की बजाय घर पर ही रहा आरोपी बेटा
हवाई फायरिंग के बाद मां को गोली मारने वाला आरोपी सुनील वारदात के बाद भागने की बजाय घर पर ही रहा। सूत्रों की माने तो पुलिस टीम जब उसके घर पहुंची तो वो बेड पर बैठा मिला। वहीं, आरोपी की पत्नी ने पुलिस शिकायत में बताया कि मां को गोली मारने के बाद उसके पति ने उससे कहा कि सुमन तुम पुलिस को बुला दो।


अधिकारी के अनुसार
मृतका चंद्रो देवी का पोस्टमार्टम पुलिस ने नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों के बोर्ड से करवा दिया है। आरोपी बेटे सुनील के खिलाफ सशस्त्र अधिनियम समेत हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में प्रयुक्त डोगा व 6 कारतूस मौके से बरामद हुए हैं। -दिनेश यादव, डीएसपी, दादरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed