फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dadri Police has arrested

Charkhi Dadri News: सटीक मुखबिरी से पुलिस ने तोड़ी नशा माफिया की कमर

Sat, 09 Mar 2024 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 09 Mar 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Dadri Police has arrested
चरखी दादरी। सटीक मुखबिरी नेटवर्क के जरिये जिला पुलिस नशा माफिया की कमर तोड़ रही है। जनवरी 2017 से फरवरी 2024 तक के आंकड़ों पर गौर करें तो पुलिस टीमों ने 86 माह में 339 नशा तस्कर पकड़े हैं। उनके कब्जे से करोड़ों रुपये के मादक पदार्थ बरामद हुए, जिन्हें पुलिस ने वीडियोग्राफी के साथ समय-समय पर नष्ट किया है। वहीं, गत 86 माह में मादक पदार्थ अधिनियम के 217 केस दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन

मादक पदार्थ जिलेवासियों तक न पहुंचे इसके लिए पुलिस विभिन्न स्तर पर प्रयास कर रही है। विगत सात वर्षों में मादक पदार्थों की खेप पकड़ने में पुलिस के मुखबिरी नेटवर्क ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सटीक मुखबिरी की बदौलत ही पुलिस टीमें भारी वाहनों की स्टेपनी से भी मादक पदार्थों की खेप पकड़ने में कामयाब रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने कहा कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में और तेजी लाई जाएगी और नशे के सौदागरों की खोज खबर लेकर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आकर अग्रणी भूमिका निभानी होगी। नशा स्वस्थ समाज के लिए एक अभिशाप है और एक गंभीर चिंता का विषय है, इसलिए समाज को पूरी तरह से नशा मुक्त करने के लिए सभी लोगों को मिलकर एक बड़ा सामाजिक आंदोलन भी चलाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जानिये...किस साल कितने केस हुए दर्ज और क्या हुई बरामदगी
वर्ष केस गिरफ्तारी बरामदगी
2017 31

39 10 ग्राम स्मैक, 12.19 किलो सुल्फा, 311 किलो डोडापोस्त और 26.4 किलो गांजा
2018 20 32 44 ग्राम स्मैक, 4.152 किलो सुल्फा, 250 ग्राम डोडापोस्त और 6.22 किलो गांजा
2019 18 27 2.35 ग्राम स्मैक, 865 ग्राम सुल्फा, 20 किलो डोडापोस्त, 1.574 किलो गांजा
2020 26 41 52.517 किलो चरस, 39.12 किलो गांजा, 52.5 ग्राम स्मैक
2021 26 46 950 ग्राम अफीम, 24.70 किलो चरस, 32.7 ग्राम समैक, 28 किलो डोडापोस्त, 23.19 किलो गांजा व 29 ग्राम हेरोइन
2022 57 88 2.47 ग्राम अफीम, 18.48 किलो चरस, 104 ग्राम स्मैक, 700 ग्राम डोडापोस्त, 21.57 किलो गांजा व 117142 ग्राम हेरोइन
2023 35 61 214.10 ग्राम अफीम, 20.66 किलो चरस, 298.19 किलो डोडापोस्त, 11.46 किलो गांजा, 7.08 ग्राम स्मैक व 263.22 ग्राम हेरोइन

2024 4 05 487 ग्राम अफीम व 25 ग्राम हेरोइन




अपराध और नशे की रोकथाम के लिए जिला पुलिस लगातार प्रयासरत है। पुलिस की ओर से युवाओं को नशीले पदार्थों के खतरे से बचाने के लिए मादक पदार्थ तस्करों व इस अवैध धंधे में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। - पूजा वशिष्ठ, एसपी, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed