फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dadri Police action, Three bike riders arrested along with two illegal pistols and two cartridges

दादरी पुलिस की कार्रवाई: दो अवैध पिस्तौल और दो कारतूस सहित तीन बाइक सवार गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर दी दबिश

Wed, 27 Mar 2024 11:26 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 27 Mar 2024 11:26 AM IST
सार

दादरी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि तीन बाइक सवार युवक अवैध हथियार लिए सेक्टर 8-9 रोड पर खडे़ हैं। अगर तुरंत दबिश दी जाए तो आरोपी  हथियार सहित काबू किए जा सकते हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
Dadri Police action, Three bike riders arrested along with two illegal pistols and two cartridges
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखी दादरी के सेक्टर 8-9 रोड से सीआईए स्टाफ ने बाइक सवार तीन युवकों को अवैध हथियार समेत काबू किया है। उनके पास से पुलिस को दो देसी पिस्तौल व दो कारतूस बरामद हुए। तीनों आरोपियों के खिलाफ शहर पुलिस थाने में सशस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


स्पेशल स्टाफ एएसआई नरेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ लोहारू चौक पर अपराध की रोकथाम के लिए तैनात थे। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि तीन बाइक सवार युवक अवैध हथियार लिए सेक्टर 8-9 रोड पर खडे़ हैं। अगर तुरंत दबिश दी जाए तो आरोपी  हथियार सहित काबू किए जा सकते हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


तभी सामने से आ रही एक बाइक को टीम के कर्मचारियों ने रुकवा लिया। इसके बाद तीनों युवकों से पूछताछ की। उन्होंने अपनी पहचान वाल्मीकि बस्ती निवासी सन्नी उर्फ बिल्ला, प्रशांत उर्फ बाबू व विशाल उर्फ गप्चु के रूप में बताई। इसके बाद सभी की नियमानुसार तलाशी ली गई। इस दौरान विशाल की दाहिनी जेब से एक 315 बोर की देसी पिस्तौल, दो कारतूस बरामद हुए। वहीं सन्नी के पास से भी एक देसी पिस्तौल बरामद हुई। प्रशांत से तालशी के दौरान टीम को कोई अवैध वस्तु बरामद नहीं हुई। इसके बाद पुलिस ने सभी अवैध हथियारों को कब्जे में ले लिया और युवकों को बाइक समेत थाने ले जाकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed