{"_id":"6774464bd4f8e2d1690ad996","slug":"dadri-first-in-road-safty-competition-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-129146-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सड़क सुरक्षा प्रतियोगिताओं में दादरी की टीम रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सड़क सुरक्षा प्रतियोगिताओं में दादरी की टीम रही प्रथम
Wed, 01 Jan 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 01 Jan 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
रोहतक पुलिस रेंज के अंतर्गत आयोजित सड़क सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित करते
रोहतक पुलिस रेंज के तहत आयोजित की गई सड़क सुरक्षा क्विज, राज्यस्तरीय स्पर्धा के लिए टीम ने पक्की की जगह
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। रोहतक पुलिस रेंज के अंतर्गत आयोजित सड़क सुरक्षा क्विज में जिले की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी टीम ने अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया।
सोमवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के राधा कृष्णन सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में चरखी दादरी की लेवल 3 अर्थात कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपना स्थान पक्का किया।
जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फोगाट ने बताया कि दादरी जैसे छोटे से जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, उन्हें तराशने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से जहां बच्चे सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक होते हैं, वहीं, आने वाले समय में ये बच्चे बड़े होकर जब वाहन चलाएंगे तो निश्चित रूप से नियमों की अवहेलना किए बिना लोगों के जीवन को बचाने में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर सड़क सुरक्षा जिला संयोजक डॉ. सतीश साहू ने बताया कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जिले से कुल चार टीमों ने भाग लिया था। इनमें से एक टीम प्रथम, एक द्वितीय व दो टीम तृतीय स्थान पर रही हैं। सीनियर वर्ग के अंतर्गत आटीआई रावलधी की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9 से 12वीं लेवल- 3 की विजेता टीम में विजन इंडिया स्कूल भागेश्वरी से भुवन शर्मा, मॉडल संस्कृति स्कूल चरखी दादरी से दीपेश व केएन स्कूल चरखी दादरी से मनीषा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
डॉ. सतीश ने बताया कि रेंज स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भागीदारी करेगी। डीएसपी सुभाष चंद्र, सड़क परिवहन की ओर से भारद्वाज, चरखी दादरी यातायात थाना प्रबंधक जयवीर सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व अन्य पुरस्कार प्रदान कर हौसला बढ़ाया व राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में विजयी होने की अग्रिम बधाई दी।
फोटाे 56
रोहतक पुलिस रेंज के अंतर्गत आयोजित सड़क सुरक्षा क्विज में विजेताओं को सम्मानित करते पुलिस अधिकारी। स्रोत : शिक्षा विभाग