फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dadri district received Rs 7.92 crore under D-Plan

Charkhi Dadri News: डी-प्लान के तहत दादरी जिले को मिले 7.92 करोड़

Sat, 20 Jul 2024 06:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 20 Jul 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
Dadri district received Rs 7.92 crore under D-Plan
चरखी दादरी। डी-प्लान के तहत दादरी जिले के 7.92 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। ये बजट राशि सरकार की ओर से जारी भी कर दी गई है। प्रदेश के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री और डीडीएमसी के चेयरमैन मूलचंद शर्मा ने लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने डी-प्लान के विकास कार्याें को तय सीमा में पूरे करवाने के आदेश दिए।
विज्ञापन

योजना अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि इस योजना के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, बिजली, सड़क, सामुदायिक भवन और खेल आदि से संबंधित कार्य करवाए जाते हैं। वर्ष 2024-25 की विकास योजना तैयार करने के लिए चरखी दादरी जिले को कुल 792.50 लाख रुपये मिले हैं। इनमें से सामान्य वर्ग के कार्यों पर 475.50 लाख रुपये और अनुसूचित वर्ग के विकास कार्यों पर 317 लाख रुपये की राशि खर्च की जानी है। बैठक में मंत्री मूलचंद ने आदेश दिए कि जिले के समुचित विकास के लिए सभी क्षेत्रों को कवर कर विकास कार्यों को जल्द पूरा करवाया जाए।
विज्ञापन

- ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में डीसी मनदीप कौर, एडीसी डॉ. जयेंद्र छिल्लर, एसडीएम नवीन कुमार, सुरेश कुमार, नगराधीश आशीष सांगवान, डीडीपीओ बलजीत सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष बक्शीराम सैनी, नगर परिषद कार्यकारी अभियंता सुमित नांदल, कार्यकारी अभियंता पंचायती राज श्यामलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed