{"_id":"66312a60ac834d97850de20b","slug":"dadri-district-moved-from-ninth-to-second-place-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-117045-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 12वीं कक्षा के परिणाम में नौवें से दूसरे स्थान पर पहुंचा दादरी जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 12वीं कक्षा के परिणाम में नौवें से दूसरे स्थान पर पहुंचा दादरी जिला
Tue, 30 Apr 2024 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 30 Apr 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से मंगलवार को घोषित किए गए बारहवीं कक्षा के परिणाम में चरखी दादरी जिले का प्रदर्शन उम्दा रहा। 92.99 प्रतिशत परिणाम के साथ महेंद्रगढ़ जिला सिरमौर बना जबकि 92.33 प्रतिशत परिणाम के साथ चरखी दादरी जिला प्रदेश में दूसरे नंबर पर रहा। गत वर्ष के परिणाम के मुकाबले दादरी जिले के विद्यार्थियों ने सात पायदान की छलांग लगाई।
12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में दादरी जिला 0.66 प्रतिशत के मामूली अंतर से महेंद्रगढ़ के साथ संयुक्त रूप से सिरमौर बनने से चूक गया। हालांकि गत सत्र के परीक्षा परिणाम में दादरी जिला नौवें स्थान पर रहा था और इस बार जिले को दूसरा स्थान हासिल हुआ। इससे पहले वर्ष 2022 में चरखी दादरी दसवीं कक्षा के परिणाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा था। वहीं, इस बार प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल करने पर डीईओ व डीईईओ ने शिक्षकों व विद्यार्थियों को बधाई दी है।
इस बार जिले में 6065 विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। मंगलवार को घोषित परिणाम में 5600 परीक्षार्थी पास हुए। 381 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई जबकि 84 फेल हो गए। जिले में इस समय मात्र 2231 शिक्षक ही कार्यरत हैं जबकि 500 शिक्षकों की कमी बनी हुई है। शिक्षकों की कमी के बावजूद चरखी दादरी जिले का परिणाम बेहद शानदार रहा है। जिले में 50 सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैं जिनमें 12वीं कक्षा तक कक्षाएं लगती हैं। चरखी दादरी जिले का बौंदकलां प्रदेश में ऐसा ब्लॉक रहा है जो सबसे पहले सक्षम बना था।
विज्ञापन
61.11 प्रतिशत रहा रि-अपीयर परिणाम, प्रदेश में पहला स्थान
दादरी जिले का रि-अपीयर परीक्षा परिणाम भी 61.11 प्रतिशत रहा जो प्रदेश के 21 जिलों के मुकाबले सबसे ज्यादा है। जिले में 73 छात्रों ने रि-अपीयर की परीक्षा दी थी जिनमें से 44 पास हुए। इसी प्रकार 35 छात्राओं ने परीक्षा दी थी जिनमें से 22 पास हो गई। छात्र पास प्रतिशत 60.27 तो छात्राओं का पास प्रतिशत 62.86 प्रतिशत रहा।
पिछले तीन सालों में ये रहा है 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम
वर्ष - परीक्षार्थी संख्या - पास हुए - प्रदेश में स्थान
2023-24 - 6065 - 5600 - दूसरा
2022-23 - 7126 - 6051 - नौवां
2021-22 - 6745 - 6128 - पहला
पिछले तीन सालों में इस बार सर्वाधिक रहा पास प्रतिशत
पिछले तीन सालों के परिणामों की बात करें तो पास प्रतिशत इस बार सर्वाधिक रहा। सत्र 2023-24 में जिले का पास प्रतिशत 92.33 प्रतिशत रहा। इससे पहले सत्र 2022-23 में जिले का पास पास प्रतिशत 84.91 और सत्र 2021-22 में पास प्रतिशत 90.85 प्रतिशत रहा।
प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त होने पर शिक्षक व विद्यार्थी बधाई के पात्र हैं। शिक्षकों की मेहनत रंग लाई है। सरकार भी पात्र शिक्षकों की ही भर्ती करती है। इससे शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार आ रहा है। परिणाम अच्छा रहने पर मुझे बेहद खुशी है। यह जिले के लिए गर्व का विषय है। ज्ञानेंद्र सिंह, कार्यकारी डीईओ, शिक्षा विभाग।