फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dadri city will shine with 2600 LED lights made in Mumbai

Charkhi Dadri News: मुंबई में बनीं 2600 एलईडी लाइटों से जगमगाएगा दादरी शहर

Sat, 11 Jan 2025 02:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 11 Jan 2025 02:00 PM IST
विज्ञापन
Dadri city will shine with 2600 LED lights made in Mumbai
शहर में नगर परिषद की ओर से लगाई गई एलईडी। 
चरखी दादरी। दादरी शहर मुंबई में बनी एलईडी (लाइट इमिटिंग डायॉड) से जगमग होगा। इसके लिए नगर परिषद के पास नई 2600 एलईडी पहुंच गई हैं। नई लाइटें लगाने की कवायद शहर में शुरू हो गई है। दो माह में सभी लाइटें लगा दी जाएंगी। सालों पहले लगीं 1600 सोडियम लाइटें भी अब बदली जाएंगी।
विज्ञापन

शहर में नई एलईडी लगाने के निर्देश मुख्यालय की ओर से जारी किए गए थे। नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी की मानें तो शहर को सोडियम लाइटों से मुक्त करने की दिशा में यह योजना मुख्यालय के आदेश पर तैयार कराई गई।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो एलईडी की दर इस बार मुख्यालय की ओर से सभी जिलों के लिए एक ही तय की गई है। इसके अनुसार एक एलईडी 2200 रुपये की पड़ेगी। शहर में 2600 एलईडी लगनी प्रस्तावित हैं। इसके अनुसार इस पर 57.20 लाख रुपये लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात यह है कि करीब एक साल पहले शहर की चार कॉलोनियों को सरकार ने वैध किया था। इसके बाद नगर परिषद ने इन कॉलोनियों में एक-एक मुख्य गली तो पक्की करवा दी, लेकिन, अब तक यहां स्ट्रीट लाइटों की कमी बनी हुई है। वहीं, नगर परिषद की योजना के अनुसार इन चारों कॉलोनियों को भी अब एलईडी से जगमग किया जाएगा। इससे पांच हजार से ज्यादा आबादी को लाभ मिलेगा।
- शहर में फिलहाल हैं करीब 7500 लाइटें

मौजूदा स्थिति देखें तो शहर में करीब 7500 लाइटें लगी हैं। इनमें हाईमास्ट, सोडियम और एलईडी शामिल हैं। शहर में अब भी करीब 1600 सोडियम लाइटें लगी हैं। इनसे बिजली की ज्यादा खपत होती है। रोशनी कम व खराबी आने की आशंका भी ज्यादा रहती है। इसके चलते अब सभी सोडियम लाइटें बदली जा रही हैं।
वहीं, 2600 एलईडी में से 1600 सोडियम लाइटों की जगह लगेंगी जबकि एक हजार नई लगाई जाएंगी। इसके बाद शहर में लाइटों की संख्या बढ़कर 8500 हो जाएगी।



- हर वार्ड में बदली जाएंगी 50 से 80 सोडियम लाइटें
सोडियम लाइटें काफी पुरानी हैं। ये प्रत्येक वार्ड में लगी हुई हैं। अब इन सभी लाइटों को बदलकर इनकी जगह 36 वॉट की एलईडी लगाई जाएगी। अधिकारियों की मानें तो वार्ड के दायरे के लिहाज से सोडियम लाइटें बदली जाएंगी। किसी वार्ड में 50 तो किसी में 80 सोडियम लाइटें लगी हैं। अगले दो माह के अंदर सभी 2600 एलईडी लगा दी जाएंगी।

- 5 साल तक एजेंसी की होगी जिम्मेदारी
शहर में लगने वाली 2600 एलईडी की जिम्मेदारी एजेंसी की 5 साल तक होगी। इस समय अवधि में कोई एलईडी खराब होती है तो नगर परिषद के अधिकारी इसे उतारकर एजेंसी को सौंपेंगे और एजेंसी उसे ठीक कराएगी या फिर उसकी जगह नई एलईडी मुहैया कराएगी।



2600 एलईडी पहुंच गई हैं। करीब 1600 सोडियम लाइटें बदली होंगी जबकि वार्डाें में एक हजार नई लाइटें लगाई जाएंगी। संबंधित शाखा ने यह काम शुरू कर दिया है। सोडियम लाइटें बिजली की ज्यादा खपत करती हैं जबकि इनमें फॉल्ट भी ज्यादा आते हैं।
-सुमित नांदल, एक्सईएन, नगर परिषद


दादरी शहर मुंबई में बनी एलईडी से रोशन होगा। इसके लिए 2600 लाइटें पहुंच गई हैं। जरूरत हुई तो शहर के लिए और एलईडी भी मंगाई जाएंगी। एलईडी लगाने की कवायद शुरू कर दी गई है।

-बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed