फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dadri city will be lit up with LEDs...

Charkhi Dadri News: मुंबई की एलईडी से जगमगाएगा दादरी शहर...

Sun, 01 Dec 2024 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 01 Dec 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Dadri city will be lit up with LEDs...
लोहारू रोड पर लगी तिरंगा लाइटें। 
चरखी दादरी। दादरी शहर मुंबई में बनी लाइट एमिटिंग डायोड (एलईडी) से जगमग होगा। नगर परिषद ने इसका प्रारूप तैयार कर लिया है। योजना के अनुसार शहर में 7,600 नई एलईडी लगाई जाएंगी। अगले सप्ताह 2,600 एलईडी पहुंचेगी। फिर एजेंसी को 5,000 की मांग भेजी जाएगी। कई साल पहले लगी 1,800 सोडियम लाइटें भी अब बदली जाएंगी।
विज्ञापन

शहर में नई एलईडी लगाने पर करीब 3.42 करोड़ रुपये लागत आने का अनुमान है। इसकी दर मुख्यालय की ओर से ही तय की गई है। 7,600 में से 2,600 एलईडी की मांग पहले ही भेजी जा चुकी है और अगले सप्ताह तक नई एलईडी पहुंचने की उम्मीद है। इसके तुरंत बाद दो चरण में 5,000 एलईडी की मांग एजेंसी को भेजी जाएगी। दूसरी व तीसरी खेप आने के बाद पूरे शहर को रोशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर को सोडियम लाइटों से मुक्त करने की दिशा में यह योजना मुख्यालय के आदेश पर तैयार की गई है। अधिकारी एजेंसी के संपर्क में हैं। एलईडी की पहली खेप पहुंचते ही शहर में इन्हें लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। शहर में तिरंगा लाइट भी लगाने की योजना है और दोनों परियोजनाओं पर करीब 3.60 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद नगर परिषद ने इन कॉलोनियों में एक-एक मुख्य गली तो पक्की करवा दी, लेकिन वहां स्ट्रीट लाइटों की कमी है। नगर परिषद की योजना के अनुसार इन चारों कॉलोनियों को भी अब एलईडी से जगमग किया जाएगा और पांच हजार से ज्यादा आबादी को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed