{"_id":"67a8fcda0b307412b00ba13f","slug":"dadri-chidiya-road-will-be-made-by-40-crore-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1011-131410-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 40 करोड़ के बजट से जल्द शुरू होगा दादरी-चिड़िया सड़क निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 40 करोड़ के बजट से जल्द शुरू होगा दादरी-चिड़िया सड़क निर्माण कार्य
Mon, 10 Feb 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
दादरी- चिड़िया मुख्य सड़क मार्ग। संवाद
सड़क निर्माण होने से 20 हजार से अधिक वाहन चालकों को होगी सुगमता
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दादरी-चिड़िया सड़क का करीब 40 करोड़ के बजट से पुनर्निर्माण कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है। निर्माण कार्य शुरू करने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से लगाए टेंडर के लिए 12 एजेंसियों ने दिलचस्पी दिखाई है।
इसके लिए विभाग ने इस प्रोजेक्ट की तकनीकी जांच और वित्तीय स्थिति के लिए मुख्यालय भेजा है। इसके बाद वर्कआर्डर जारी किए जाएंगे। सड़क निर्माण होने के बाद यहां से गुजरने वाले 20 हजार से अधिक वाहन चालकों को फायदा होगा।
दादरी से गांव चिड़िया को जाने वाली 15 किलोमीटर लंबी जर्जर सड़क का पुनर्निर्माण होना है। लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़क बनाने के लिए 12 एजेंसियों ने टेंडर लेने में रुचि दिखाई है। लोक निर्माण विभाग ने कार्य को जल्दी शुरू करवाने के लिए फाइल मुख्यालय भेजी है।
विज्ञापन
शहर की मुख्य सड़क से तीन जिलों के 20 हजार से अधिक वाहनों का आवागमन होता है। सड़क की हालत जर्जर होने के कारण वाहन चालकों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो वाहन खराब होने के कारण सड़क के बीच ही खड़े हो जाते हैं। सड़क का निर्माण करवाने के लिए साथ लगते गांवों के ग्रामीण कई बार उच्च अधिकारियों के समक्ष मांग उठा चुके हैं।
इन जिलों के वाहन गुजरते हैं प्रतिदिन
मुख्य सड़क से दादरी, रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ से जुड़े कई गावों का आवागमन होता है। सड़क के निर्माण के बाद गांव रामनगर, मौड़ी, मकड़ाना, मकड़ानी, बलकरा, चिड़िया, दुधवा के अलावा अन्य जिलों के वाहन चालकों को सुविधा मिल सकेगी।
कार्य शुरू करवाया जाएगा कार्य
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद सबसे कम राशि वाली एजेंसी को वर्कआर्डर कर दिए जाएंगे। इसके लिए मुख्यालय को सभी दस्तावेज भेज दिए गए हैं। उम्मीद है मार्च माह के पहले सप्ताह कार्य को शुरू करवा दिया जाए।
वर्सन
सड़क निर्माण के लिए हमारे पास आए हुए एजेंसियों के दस्तावेज की जांच कर ली गई है। हमने वित्तीय व तकनीकी जानकारियों के लिए मुख्यालय भेज दी है। जल्दी ही मंजूरी मिलने के बाद संबंधित एजेंसी को कार्य शुरू करने के आदेश जारी कर दिए जाएंगे।
-कृष्ण कुमार, कार्यकारी अभियंता
लोक निर्माण विभाग
फोटो:31 दादरी-चिड़िया मुख्य सड़क। संवाद