{"_id":"62c87a86433bf83b0d00c334","slug":"dadri-and-bhiwani-out-of-ncr-will-also-plug-the-loopholes-in-the-ground-records-of-60-villages-of-both-the-districts-manohar-lal-charkhidadri-news-hsr6362066117","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीआर से दादरी और भिवानी को किया बाहर, दोनों जिलों के 60 गांवों के जमीनी रिकॉर्ड की खामियां भी करेंगे दूर : मनोहर लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीआर से दादरी और भिवानी को किया बाहर, दोनों जिलों के 60 गांवों के जमीनी रिकॉर्ड की खामियां भी करेंगे दूर : मनोहर लाल
विज्ञापन
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि लोगों की मांग पर सरकार ने चरखी दादरी और भिवानी जिले को एनसीआर से बाहर कर दिया है। दोनों जिलों के करीब 60 गांवों के जमीनी रिकॉर्ड में जो खामियां हैं, उन्हें भी सरकार जल्द दूर करवा देगी। इस संबंध में राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री शुक्रवार को दादरी में आयोजित प्रगति रैली को संबोधित कर रहे थे।
रैली के मंच से मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के करीब 70 गांवों के जमीन रिकॉर्ड में अभी खामियां हैं और इनमें से अधिकांश गांव दादरी व भिवानी जिले के हैं। उन्होंने कहा कि जमीनी रिकॉर्ड की खामी के चलते लोगों को दिक्कतें आ रही हैं और सरकार इस बात से भली-भांति वाकिफ है। जल्द ही राजस्व विभाग की मार्फत ये खामियां दूर करवा दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों की समस्याओं का तुरंत प्रभाव से समाधान कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दादरी प्रदेश का नया जिला है और सरकार इसके विकास के लिए वचनबद्ध है। जमीनी रिकॉर्ड की खामी जिला वासियों के लिए बड़ी परेशानी है और ऐसे कई गांव भिवानी में भी हैं। यहां चकबंदी कार्य विभाग पूरा नहीं कर पाया है। कहीं रास्ते का विवाद है तो कहीं जमीन पर हक जताने का मामला है। जल्द ही इन तमाम समस्याओं का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सिस्टम का ऑनलाइन करने के फायदे अब जनता को नजर आने लगे हैं और पारदर्शी व भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने में यह अहम है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश में न केवल व्यवस्था सुधारी है, बल्कि लोगों की समस्याओं का भी प्राथमिकता से समाधान किया है।
-------------------
बाढड़ा और हंसावास खुर्द नगर पालिका रहेगी या ग्राम पंचायत, यह सर्वे से तय होगा। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में डीसी श्यामलाल पूनिया को दिया 11 सदस्यीय टीम बनाकर घर-घर जाकर सर्वे करवाने का आदेश दिया है। बुधवार तक सर्वे रिपोर्ट के आधार पर सरकार अपना निर्णय लेगी।