फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Cybercriminal posing as nephew duped people of Rs 1.90 lakh

Charkhi Dadri News: भतीजा बनकर साइबर अपराधी ने ठगे 1.90 लाख

Tue, 25 Feb 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 25 Feb 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Cybercriminal posing as nephew duped people of Rs 1.90 lakh
चरखी दादरी। साइबर ठगों ने एक किसान से भतीजा और बैंक अधिकारी बनकर 1.90 लाख रुपये ठग लिए। किसान की शिकायत के आधार पर झोझूकलां स्थित साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव मांढ़ी पिरानु निवासी दलबीर ने बताया कि वह खेती करते हैं। उनके पास 21 फरवरी को व्हाट्सएप कॉल आई। इसमें किसी युवक ने स्वयं को उनका भतीजा योगेंद्र बताकर घर का हालचाल पूछा। आवाज से उन्हें योगेंद्र लगा तो विश्वास कर लिया।
विज्ञापन

उसने कहा कि वह दलबीर के बैंक खाते में आठ लाख रुपये भेज रहा है। इसमें से तीन लाख रुपये वह उसके दोस्त को दे दें। उसका दोस्त वीजा का काम करता है और उसकी पत्नी बीमार है। बाकी रुपये वह बाद में आकर ले लेगा। उसके कहे अनुसार दलबीर ने अपनी बैंक खाता कॉपी उसके पास भेज दी। इसके बाद ठग ने एक फर्जी ट्रांजेक्शन का संदेश उनके फोन पर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद एक अज्ञात कॉल आई। उसने स्वयं को पीएनबी शाखा मुंबई से अशोक वर्मा बताया और कहा कि आपके खाते में विदेश से 8.15 लाख रुपये आए हैं, ये किसने भेजे हैं। इसके बाद दलबीर ने उसे योगेंद्र की बात बताई। बाद में उसने आज रकम न निकालने की बात कहकर फोन काट दिया। इसके बाद योगेंद्र नाम से फोन आया और उसने कहा कि रुपये कल तो आ जाएंगे, आज किसी दूसरे से लेकर दे दो।

इस पर विश्वास कर उन्होंने अपने दामाद से चार ट्रांजेक्शन से 1.90 हजार रुपये आरोपी के पास भेज दिए। बाद में उसने योगेंद्र से बात की तो ठगी का पता चला। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed