फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Cyber ??criminals duping people by pretending to be soldiers of Indian Army, people beware: Deepak Gehlawat

खुद को भारतीय सेना का जवान बताकर लोगों से ठगी कर रहे साइबर अपराधी, सावधान रहें लोग: दीपक गहलावत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Cyber ??criminals duping people by pretending to be soldiers of Indian Army, people beware: Deepak Gehlawat
चरखी दादरी। अपराधी प्रवृत्ति के लोग साइबर ठगी के नए-नए तरीके ढूंढ रहे हैं। हाल में ही खुद को भारतीय सेना का जवान दिखाकर फर्जी आईडी तैयार करके घर किराये पर देने के नाम ठगी के मामले सामने आए हैं। ऐसे ठगों से हम सतर्कता बरतकर ही बच सकते हैं। यह बात जिला पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने कही।
विज्ञापन

दीपक गहलावत ने बताया कि साइबर अपराधी खुद को सेना का जवान बताकर घर, कमरा व जमीन को किराये पर लेने के लिए सोशल मीडिया व वेबसाइट आदि पर विज्ञापन जारी कर लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। शातिरों द्वारा खुद को फौजी बताने से लोग उन पर भरोसा करके आसानी से जाल में फंसकर उनकी ठगी का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध से बचने के लिए चरखी दादरी पुलिस द्वारा समय - समय पर एडवाइजरी जारी करती है, ताकि आमजन शातिर साइबर ठगों से सतर्क व सचेत रहकर अपने पैसों की सुरक्षा कर सके।
विज्ञापन

साइबर अपराध से बचने के ये हैं तरीके
1. आमजन हमेशा याद रखे की हमारे खाते से पैसे दूसरे के खाते मे भेजने के लिए हमें ओटीपी की आवश्यकता होती है। खुद के खाते में किसी और से पैसे प्राप्त करने के लिए हमें आटोपी की आवश्यकता नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. कोई भी अनजान व्यक्ति आप के घर, फ्लैट, कमरे आदि किराये पर या खरीदने के लिए संपर्क करता है तो हमेशा कोशिश करें कि उपलब्ध स्त्रोत या तरीकों से उस व्यक्ति की पहचान की पुष्टि करें।
3. किसी भी अनाज व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया या साइट पर दी गई जानकारी हो पूर्ण न समझे। इससे आगे जानकारी देने वाले व्यक्ति के बारे में पूर्ण जांच करने के बाद ही सौदा तय करें
4. जालसाज व्यक्ति हमेशा कार्य में जल्दबाजी करते हैं, इसलिए जल्दबाजी वाले कार्य को हमेशा सावधानीपूर्वक ही करें और आंख मूंदकर किसी पर भी भरोसा न करें।
5. अनजान व्यक्ति के कहने से अपने मोबाइल पर एनीडेस्क, एम्मीडेस्क, टीम विवर, क्विक स्पोर्ट आदि एप डाउनलोड न करें। ऐसा करने से साइबर ठग का इलेक्ट्रानिक गैजेट पर नियंत्रण हो जाएगा।

6. ओएलएक्स, फेसबुक या किसी भी अन्य एप पर कोई सामान खरीदने से पहले विक्रेता के संबंध में पूरी जानकारी वेरीफाई करें और इसके बाद ही अगली प्रक्रिया पूरी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed