फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Cunning man who engraved fake chassis and engine numbers on luxury vehicles nabbed in Aligarh

Charkhi Dadri News: लग्जरी गाड़ियों पर फर्जी चेसिस-इंजन नंबर खोदने वाला शातिर अलीगढ़ से दबोचा

Fri, 02 Oct 2026 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 02 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Cunning man who engraved fake chassis and engine numbers on luxury vehicles nabbed in Aligarh
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी। - फोटो : 1
चरखी दादरी। पुलिस की अपराध शाखा ने वाहन धोखाधड़ी और फर्जीवाड़ा करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की महेश वर्मा उर्फ उस्ताद वर्मा गणेश विहार कॉलोनी, तालानगरी, अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है। आरोपी चोरी व गबन की गई गाड़ियों के मूल चेसिस और इंजन नंबर मिटाकर उन पर फर्जी नंबर खोदने का काम करता था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि यह पूरा मामला 28 जुलाई 2025 को सामने आया था जब नौरंगाबास जाटान निवासी सुनील कुमार ने थाना झोझू कलां में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता के बेटे और उसके साथियों ने अपनी तीन स्कॉर्पियो और एक महिंद्रा थार गाड़ी 3500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से किराए पर दी थीं। तय समय बीत जाने पर जब किराया नहीं मिला और गाड़ियों की खोजबीन की गई तो पता चला कि गाड़ियों को आगे हरविंदर सिंह उर्फ जेपी निवासी खरड़ (पंजाब) को सौंप दिया गया है और वापस मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गहन तफ्तीश अपराध शाखा को सौंपी। मामले में आरोपी हरविंदर सिंह उर्फ जेपी, रविंद्र व सलीम उर्फ लंगड़ा को गिरफ्तार किया था। एक अक्तूबर 2026 को सीआईए स्टाफ की टीम ने अलीगढ़ में छारा मारकर नंबर पंच करने के मास्टरमाइंड महेश वर्मा उर्फ उस्ताद वर्मा को भी धर दबोचा। पूछताछ के लिए आरोपी को 3 दिन पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed