फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Cultural program organized in HD School

महज सफलता पाने तक सीमित नहीं मानव जीवन : बीईओ

Mon, 24 Feb 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 24 Feb 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Cultural program organized in HD School
गांव बिरोहड़ के एचडी स्कूल में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते विद्यार्थी।
चरखी दादरी। गांव बिरोहड़ स्थित एचडी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वागत गीत और गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
विज्ञापन

अध्यापिका मधु और दीक्षा ने बताया कि कार्यक्रम में मातनहेल की बीईओ राजबाला फोगाट मुख्य अतिथि रहीं। फोगाट ने कहा कि जीवन केवल सफलता तक सीमित नहीं है। रजत फोगाट ने कहा कि स्कूली जीवन का आनंद उठाएं, छात्रों को किताबी नहीं बल्कि संस्कारवान बनाएंं।
विद्यालय के निदेशक बलराज फोगाट और प्राचार्या नमिता दास ने छात्रों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान चौथी, पांचवीं और ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। हिंदी नाटक ‘अधूरा सपना’, हास्य नृत्य गीत ‘लीली पुट’ ने लोगों को खूब हंसाया। नृत्य भी सराहा गया। अतिथियों ने छात्रों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


चंपापुरी स्थित जल घर में सफाई और जागरूकता अभियान चलाया

चरखी दादरी। संत निरंकारी मिशन के सम्राट सत्गुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज की स्मृति में रविवार को शहर के चंपापुरी स्थित जल घर में सफाई और जागरूकता अभियान चलाया गया। संस्था सदस्यों ने परिसर में सफाई कर अन्य लोगों को भी जागरूक किया। मंडल मुखी विनोद बंसल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि सत्गुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज हर प्रकार का प्रदूषण हटाने का संदेश देते थे। चाहे वह बाहर का हो या अंदर का। यह दोनों हानिकारक हैं। निस्वार्थ भाव से की गई सेवा ही जीवन में निखार लाती है। सेवा करने के बाद घमंड आना संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्गुरु माता सुदीक्षा महाराज आम आदमी को ब्रह्मज्ञान देकर जीवन को जीने की कला सिखा रहीं हैं। उनसे अपने परमात्मा की जानकारी लेने वाले व्यक्ति का कर्ताभाव समाप्त हो जाता है। उसे एहसास हो जाता है कि हर सेवा कार्य केवल परमात्मा ही करवा रहा है। पीडब्ल्यूडी जलघर के जेई धीरेंद्र ने भी इस कार्यक्रम की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed