फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   crops fell down due to rain

Charkhi Dadri News: तेज बारिश से गिरी बाजरा और कपास की फसल

Sat, 31 Aug 2024 05:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 31 Aug 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
crops fell down due to rain
क्षेत्र के कई गांवों में शुक्रवार को तेज हवा के साथ हुई बारिश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। क्षेत्र के कई गांवों में शुक्रवार को तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हुई। बारिश से खेतोें में बाजरा, कपास की फसल बिछ गई। वहीं, कई जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह तक मौसम साफ रहा। दोपहर तक धूप खिली। करीब दो बजे शहर के पश्चिमी छोर पर काली घटाएं छाईं और बारिश शुरू हो गई।
गांव अटेला कलां, अटेेला नयां, छपार, बरसाना व आसपास के गांवों में तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हुई। गांव अटेला नया निवासी राजेंद्र सिंह, कृष्ण, पूर्णमल, मंशाराम ने बताया कि शुक्रवार दिन मेें दो बजे तेज बारिश शुरू हुई। ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक घंटे तक बारिश हुई। इससे खेतों में खड़ी बाजरा, ज्वार व कपास की फसलें गिर गईं।
विज्ञापन

किसान राजेंद्र सिंह ने बताया कि तेज बारिश से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। किसानों ने बताया कि बारिश से आसपास जलभराव हो गया है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षाेभ की वजह से बारिश हुई है। इसका असर अगले दो तीन दिनों तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि सितंबर प्रथम सप्ताह में भी बारिश होने का अनुमान है।
फोटो- 07
गांव अटेला नयां में तेज बारिश से खेत में गिरी बाजरे की फसल।
फोटो- 08
अटेला नया में जलभराव दिखाते किसान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed