{"_id":"6ab418e2efc5f684440669b4","slug":"criminal-with-a-5000-reward-on-his-head-arrested-in-connection-with-the-firing-incident-on-a-scorpio-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-160746-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: स्कॉर्पियो पर फायरिंग मामले में 5 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: स्कॉर्पियो पर फायरिंग मामले में 5 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
Wed, 23 Sep 2026 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के सिटी थाने व कोर्ट के नजदीक पास 6 अगस्त को स्कॉर्पियो सवार युवकों पर हुई फायरिंग के मामले में दादरी पुलिस और एसटीएफ दादरी की संयुक्त टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मंदीप के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पहले से हत्या के प्रयास, संगठित अपराध तथा आर्म्स एक्ट सहित चार मामले दर्ज हैं। इस मामले में अब तक कुल 17 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी के निर्देश पर थाना शहर दादरी पुलिस और एसटीएफ दादरी की टीमें मामले में लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। तकनीकी जांच के साथ पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपियों की धरपकड़ शुरू की थी। इसी कार्रवाई के दौरान बुधवार को पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी मंदीप को गिरफ्तार कर लिया।
स्कॉर्पियो को घेरकर की थी फायरिंग
6 अगस्त को थाना शहर दादरी पुलिस को सूचना मिली थी कि हथियारबंद युवकों ने काले रंग की स्कॉर्पियो को घेरकर फायरिंग कर दी है। सूचना मिलते ही थाना शहर प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह और पीएसआई विजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्कॉर्पियो में घायल युवकों को बाहर निकालकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआईएमएस रोहतक रेफर किया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को कब्जे में लिया था। पीड़ित सूरजमल निवासी मानेहरू की शिकायत पर थाना शहर चरखी दादरी में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
हथियार और नेटवर्क को लेकर पूछताछ
गिरफ्तार आरोपी मंदीप को थाना शहर दादरी की हवालात में रखा गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जांच टीम वारदात में इस्तेमाल किए गए अवैध हथियारों और घटना से जुड़े अन्य आरोपियों व नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई लगातार जारी है।