फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Youths beat up doctor in Charkhi Dadri of Haryana

चरखी दादरी: इमरजेंसी वार्ड में इलाज के दौरान बना रहे थे वीडियो, विरोध किया तो चिकित्सक के साथ की मारपीट

Tue, 07 Dec 2021 04:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चरखी दादरी (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 07 Dec 2021 04:10 PM IST
सार

मामले में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। युवकों पर स्टाफ के साथ भी अभद्र व्यवहार करने का आरोप है। 

विज्ञापन
Youths beat up doctor in Charkhi Dadri of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी में मंगलवार सुबह इलाज के लिए सामान्य अस्पताल की इमरजेंसी में आए झगड़े में घायल युवकों ने हंगामा कर दिया। पहले जबरन वीडियो बनाने का प्रयास किया और फिर विरोध करने पर न केवल स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार किया बल्कि चिकित्सक के साथ मारपीट भी की। इसके बारे में पुलिस को सूचित किया गया तो आरोपी भाग खड़े हुए। पुलिस ने चिकित्सक की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


डॉ. सौरभ कुमार इमरजेंसी में रात्रि ड्यूटी पर थे। मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बिरही गांव से कुछ घायल उपचार के लिए इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे। यहां घायलों के साथ तीन-चार अन्य युवक भी थे। यहां चिकित्सक ने इलाज शुरू किया तो उक्त युवक वीडियो बनाने लगे और फोटो खिंचने लगे। चिकित्सक ने इंकार किया तो उक्त युवक गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः रेलवे: आरक्षण का झंझट खत्म, अब 10 दिसंबर से 28 ट्रेनों में जनरल टिकट पर सफर कर सकेंगे यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात पर चिकित्सक ने युवकों से फोन छिनने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी प्रयास में उक्त युवकों ने चिकित्सक के साथ मारपीट की। शोर सुनकर अन्य स्टाफ सदस्य भी पहुंचे। युवकों ने स्टाफ सदस्यों के साथ भी गाली-गलौज की और फिर धमकी देकर भाग गए। स्टाफ सदस्यों ने उक्त युवकों के परिवार के एक सदस्य को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके माध्यम से हमलावरों के नामों का पता लगा। तीनों हमलावर युवक बिरही गांव से है। 

वीडियो बनाने लगे और गाली गलौज की

डॉ. सौरभ कुमार ने बताया कि इमरजेंसी में घायल के साथ आए युवक इलाज की वीडियोग्राफी कर रहे थे और फोटो खिंच रहे थे। रोका तो गाली गलौज करने लगे और मेरे साथ मारपीट की। साथ ही जाते-जाते बाहर निकलने पर देख लेने की धमकी देकर गए है। 

तीन युवकों मोनू, नवीन, सुधीर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। -एएसआई अजीत सिंह, इंचार्ज, बस स्टेंड पुलिस चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed