फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Young man fell on crusher machines after slipping In Dadri, operator only son died due to neck getting stuck

दादरी में हादसा: क्रशर मशीन पर फिसलकर गिरा युवक, बेल्ट में गर्दन फंसने से संचालक के इकलौते बेटे की मौत

Sat, 30 Sep 2023 11:42 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 30 Sep 2023 11:42 AM IST
सार

चरखी दादरी के मानकावास क्रशर जोन में रात करीब दो बजे मोहित मशीनें चेक करने के लिए गया था और उसी दौरान उसका पैर फिसल गया। संतुलन खोकर मोहित मशीनों पर जा गिरा और उसका गर्दन पट्टे में फंस गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Young man fell on crusher machines after slipping In Dadri, operator only son died due to neck getting stuck
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चरखी दादरी के मानकावास क्रशर जोन में शनिवार रात दो बजे हादसा हो गया, जिसमें चरखी निवासी क्रशर संचालक के इकलौते बेटे की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने दादरी सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। इस संबंध में इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार चरखी निवासी कैलाश ने मानाकवास जोन में क्रशर लगाया हुआ है। दिन के समय कैलाश जबकि शाम के समय उसका बेटा मोहित 20 क्रशर संभालता था। शनिवार शाम करीब 6 बजे मोहित क्रशर पर आया था और उसके बाद कैलाश घर लौट गया।

विज्ञापन


रात करीब दो बजे मोहित मशीनें चेक करने के लिए गया था और उसी दौरान उसका पैर फिसल गया। संतुलन खोकर मोहित मशीनों पर जा गिरा और उसका गर्दन पट्टे में फंस गई, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पट्टे से मोहित की गर्दन निकाली, लेकिन तब तक वो दम तोड़ चुका था। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


बीए प्रथम वर्ष का छात्र था मोहित
मृतक मोहित बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। दिन में वो कक्षाएं लगाता था जबकि शाम के समय क्रशर संभालकर पिता की काम में मदद करता था। वह हर रोज शाम के समय क्रशर पर जाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार का बुझा चिराग
मोहित कैलाश का इकलौता बेटा था। समय रहते मोहित के सभी जिम्मेदारियां संभाल लेने से परिजन खुश थे। उन्हें नहीं पता था कि उनके ही क्रशर की मशीनें उनके परिवार का चिराग बुझा देंगी। इस हादसे से चरखी गांव में शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed