फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two bodies found in hotel room in Charkhi Dadri of Haryana

होटल में मिला नवविवाहिता और युवक का शव: माथे में लगी थी गोली, युवती को गोली मारने के बाद युवक के खुद को गोली मारने का अंदेशा

Fri, 10 Dec 2021 10:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 10 Dec 2021 10:57 PM IST
सार

दादरी के ब्ल्यू डायमंड होटल के कमरे से शुक्रवार शाम पुलिस ने दोनों के शव बरामद किए हैं। अंदेशा है कि युवती को गोली मारने के बाद युवक ने खुद को गोली मार ली। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Two bodies found in hotel room in Charkhi Dadri of Haryana
होटल के कमरे में मिला नवविवाहिता और युवक का शव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी शहर के कॉलेज रोड स्थित ब्ल्यू डायमंड होटल में नवविवाहिता और युवक के शव मिले हैं। दोनों के माथे पर गोली लगी हुई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि युवक ने पहले अपनी नवविवाहिता को गोली मारी और इसके बाद खुद को गोली मार ली। सिटी थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों के शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही देर रात नवविवाहिता के परिजन मौके पर पहुंच गए थे जबकि पुलिस को युवक के परिजनों के आने का इंतजार था। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। कमरे से पुलिस को एक रिवॉल्वर बरामद हुई है। पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार झज्जर जिले के धरोली गांव निवासी प्रवीन (27) बिगोवा निवासी सोनी (23) के साथ शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे कॉलेज रोड स्थित ब्ल्यू डायमंड होटल आया था। उसके साथ कृष्ण नामक एक अन्य युवक भी था। होटल संचालक ने बताया कि प्रवीन और सोनी काउंटर पर आईडी जमा करवाने के बाद अंदर कमरे में चले गए जबकि उनका तीसरा साथी कृष्ण होटल के बाहर गाड़ी खड़ी कर अंदर बैठा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब पौने छह बजे कृष्ण होटल संचालक के पास आया और उसने बताया कि कमरे में गया प्रवीन फोन नहीं उठा रहा है। इसके बाद होटल संचालक और प्रवीन का साथी दूसरी मंजिल पर बने कमरे में पहुंचे और बार-बार खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने दरवाजे का एक टुकड़ा तोड़कर अंदर से लगी कुंडी खोली।

यह भी पढ़ें ः कुंडली-सिंघु-टीकरी बॉर्डर: पुलिस ने अभी नहीं खोला रास्ता, बनी है बैरिकेड की दीवार, किसानों ने कर ली वापसी की तैयारी

कमरे की लाइट जलाते ही दोनों के होश फाख्ता हो गए। सोनी का शव जमीन पर जबकि प्रवीन का शव बेड पर लहूलुहान अवस्था में मिला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने प्रवीन के एक पैर के नीचे से रिवॉल्वर बरामद की और मामले की सूचना दोनों के परिजनों को दी।


देर रात करीब साढ़े आठ बजे युवती के परिजन मौके पर पहुंचे। युवती के पिता रोहताश ने बताया कि उसकी बेटी की शादी गत 21 नवंबर को झुप्पा कलां में हुई थी और वह शुक्रवार को मायके से दादरी कॉलेज में फार्म भरकर आने की बात कहकर घर से निकली थी। डीएसपी बली सिंह ने भी मृतका के परिजनों से बातचीत की।

कमरे में जाकर माजरा देखने के बाद साथी हुआ फरार

होटल संचालक ने बताया कि उसके साथ कमरे के अंदर गया मृतक प्रवीन के साथी ने अपना नाम कृष्ण बताया। अंदर का माजरा देखने के बाद प्रवीन का साथी मौके से फरार हो गया। मौके पर चर्चा रही कि जिस रिवॉल्वर से गोली चली है वो कृष्ण की ही थी। हालांकि देर रात तक पुलिस की तरफ से इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed