{"_id":"67e0ff76ea780a74110daf2a","slug":"troubled-by-creditors-man-consumed-poison-also-gave-it-to-son-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri: लेनदारों से तंग होकर युवक ने खाया जहर, पांच साल के बेटे को भी दिया; युवक की माैत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Charkhi Dadri: लेनदारों से तंग होकर युवक ने खाया जहर, पांच साल के बेटे को भी दिया; युवक की माैत
Mon, 24 Mar 2025 12:33 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:33 PM IST
सार
संदीप ने खुद जहर खाकर अपने बेटे को भी खिला दिया। परिजन दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां से संदीप को रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
युवक ने दी जान
- फोटो : संवाद
विस्तार
चरखी दादरी के गांव बेरला निवासी संदीप ने रविवार को जहर निगल लिया और अपने पांच साल के बेटे को भी जहर खिला दिया। संदीप की मौत हो गई जबकि बेटे देव की हालत गंभीर है। बाढड़ा थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी ज्योति के बयान पर पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक के भाई प्रदीप ने बताया कि संदीप घर पर ही रहता था और उसने खेत में डेयरी कर रखी थी। रविवार को वह घर पर था और उसके साथ ही बेटा देव भी घर के दरवाजे पर बैठे थे जबकि पत्नी ज्योति और बेटी रियांस अंदर थी। उसी दौरान संदीप ने जहर निगल लिया और साथ ही अपने बेटे देव को जहर की गोली खिला दी। दोपहर करीब एक बजे दोनों की तबीयत खराब होने और उल्टी होने पर ज्योति ने उन्हें फोन कर जानकारी दी। इसके बाद दोनों को सतनाली अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर चिकित्सकों ने संदीप को प्राथमिक उपचार कर भिवानी रेफर कर दिया। यहां पहुंचते हुए रास्ते में संदीप ने दम तोड़ दिया। बेटे देव की हालत गंभीर है।