फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Three accused of cheating in the name of army recruitment arrested in Charkidadri of Haryana

चरखी दादरी: सेना भर्ती के नाम पर तीन युवाओं से 21 लाख ठगने का आरोपी काबू

Tue, 15 Feb 2022 01:46 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी/बाढड़ा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी/बाढड़ा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 15 Feb 2022 01:46 AM IST
सार

अक्तूबर और दिसंबर 2020 में बड़राई निवासी व्यक्ति और उसके दो परिचितों से आरोपियों ने सात-सात लाख रुपये लिए थे। फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी देने का आरोप था।

विज्ञापन
Three accused of cheating in the name of army recruitment arrested in Charkidadri of Haryana
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी जिले में वर्ष 2020 में आर्मी ऑर्डिनेस भर्ती के नाम पर रुपये ऐंठकर फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट से एक दिन के रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की। उस दौरान उसने बताया कि वो तो कमिश्न एजेंट के तौर पर काम करता है। उसके खुलासे के आधार पर पुलिस ने जांच को आगे बढ़ा दिया है। वहीं, पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि इस मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है और पुलिस इससे पहले एक आरोपी कादमा निवासी दिनेश को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बड़राई निवासी उमेश ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कादमा निवासी दिनेश ने उसके अलावा उसके साले चिड़िया निवासी रविंद्र कुमार और उसके दोस्त मुनेश कुमार से संपर्क किया था। उस दौरान दिनेश ने बताया था कि आर्मी ऑर्डिनेस फैक्टरी मुरादनगर में सेना की भर्ती होनी है और वहां उसकी काफी जान-पहचान है। भर्ती के बदले उसने प्रति केस सात लाख रुपये लेने की बत कही।
विज्ञापन


छह अक्तूबर 2020 को वो तीनों से कागजात और तीन-तीन लाख रुपये ले गया। इसके बाद दिनेश का उनके पास फोन आया और 23 नवंबर 2020 को ज्वाइनिंग लेटर देकर जाने की बात कही। बताए गए समय पर दिनेश कुमार उनके पास पहुंचा और ज्वाइनिंग लेटर उन्हें थमाते हुए बाकी बचे चार-चार लाख रुपये भी ले गया। उस दौरान उसने एक से 10 दिसंबर 2020 तक ज्वाइनिंग करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शिकायतकर्ता उमेश के अनुसार वो तीनों आठ दिसंबर 2020 को ज्वाइनिंग लेटर लेकर ऑर्डिनेस फैक्टरी मुरादनगर गए तो उन्हें पता चला कि दिनेश ने उन्हें फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दिए हैं। इसके बाद 12 दिसंबर 2020 को वो दिनेश के घर गए तो उसने उन्हें 21 लाख रुपये वापस देने की बात कही। इसके बाद 15 दिसंबर 2020 को दिनेश रुपये देने से मुकर गया।  


ढिगावा मोड़ से किया आरोपी को गिरफ्तार
पीएसआई संदीप कुमार की टीम ने कांहड़ा निवासी आरोपी दीपक को ढिगावा मोड़ से गिरफ्तार किया। इसके बाद 13 फरवरी को उसे पुलिस ने कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया। सोमवार को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed