फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Thieves broke into closed house of female advocate in Dadri

Dadri: महिला अधिवक्ता के बंद घर पर चोरों ने लगाई सेंध, 3.30 लाख रुपये की नकदी व लाखों के आभूषण चोरी

Tue, 30 May 2023 12:16 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 30 May 2023 12:16 PM IST
सार

महिला अधिवक्ता सुनीता ने बताया कि उनका चरखी दादरी एवं गांव छपार दोनों जगह मकान हैं। दादरी के मकान में वह स्वयं रहती हैं और छपार में उनका पोल्ट्री फार्म है, इसलिए पति संदीप छपार वाले घर में रहते हैं। उसने बताया कि उसके पति शनिवार की शाम को पोल्ट्री फार्म के काम से जींद चले गए थे।

विज्ञापन
Thieves broke into closed house of female advocate in Dadri
चोरी की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखी दादरी के गांव छपार में महिला अधिवक्ता के बंद घर में अज्ञात चोर सेंध लगाकर 3.30 लाख रुपये की नकदी एवं लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। पुलिस ने महिला अधिवक्ता सुनीता कुमारी के बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत के अनुसार
महिला अधिवक्ता सुनीता ने बताया कि उनका चरखी दादरी एवं गांव छपार दोनों जगह मकान हैं। दादरी के मकान में वह स्वयं रहती हैं और छपार में उनका पोल्ट्री फार्म है, इसलिए पति संदीप छपार वाले घर में रहते हैं। उसने बताया कि उसके पति शनिवार की शाम को पोल्ट्री फार्म के काम से जींद चले गए थे। रविवार की सुबह लगभग 11 बजे वह छपार वाले घर पर गई तो दोनों मुख्य गेट बंद मिले।  अंदर जाकर देखा तो चौक में प्रवेश का दरवाजे की कुंदी लगी हुई थी तथा ताला अंदर बेड पर पड़ा हुआ था। उसने जब कमरों को चेक किया तो दोनों कमरों का सामान बिखरा हुआ था। इस दौरान 3.30 लाख रुपये नकदी गायब मिली। साथ ही 4 सोने की चुड़िया, 3 सोने की अंगुठिया, दो जोड़ी कान के टॉपस, दो जोड़ी चांदी की पायल, आठ चांदी के सिक्के, दो सोने के सिक्के गायब मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed