फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Teenager commits suicide after being hurt by gang rape in Charkhi Dadri of Haryana

हरियाणा: अपहरण कर तीन युवकों ने किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म, आहत होकर फंदा लगाकर दी जान

Fri, 01 Apr 2022 08:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 01 Apr 2022 08:37 PM IST
सार

बाढड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मृतका के परिजनों ने गांव के ही तीन युवकों पर आरोप लगाया है। पुलिस ने पॉक्सो व एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Teenager commits suicide after being hurt by gang rape in Charkhi Dadri of Haryana
मृतका के पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में कागज तैयार करती बाढड़ा थाना पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी में बाढड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी से गांव के ही तीन युवकों ने गैंगरेप किया। इससे आहत होकर किशोरी ने घर आकर फंदा लगा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका के परिजनों के बयान पर पुलिस ने इस संबंध में तीनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीनों आरोपी गांव से फरार बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


बाढड़ा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर चंद्रशेखर ने बताया कि शुक्रवार दोपहर उन्हें सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी साढ़े 17 साल की किशोरी ने घर पर फंदा लगा लिया है। इसके आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतका के परिजनों ने गांव निवासी तीन युवकों पर अपहरण के अलावा गैंगरेप का आरोप लगाया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल में मृतका का पोस्टमार्टम करवाया गया है। किशोरी के मौसेरे भाई ने बताया कि शुक्रवार सुबह उसकी मौसी और अन्य परिजन लावणी के लिए खेत में गए थे, जबकि घर पर उसकी मौसेरी बहन अकेली थी। उसी दौरान गांव निवासी तीन युवकों ने उसकी बहन का अपहरण कर लिया और एक आरोपी के घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां उन्होंने उससे गैंगरेप किया। मृतका के मौसेरे भाई ने बताया कि गली से गुजरते समय उसने बहन की चिल्लाने की आवाज सुनी तो वो अपने ताऊ के साथ वहां पहुंचा और अपनी बहन को उक्त युवकों के चुंगल से छुड़ाया। शिकायतकर्ता ने बताया कि गैंगरेप से आहत होकर उसकी बहन ने घर पर आकर फंदा लगा लिया। 

मृतका के परिजनों से की मारपीट
सिविल अस्पताल पहुंचे मृतका के मौसेरे भाई ने बताया कि शोर सुनकर वो अपने ताऊ के साथ एक आरोपी के घर गया और वहां उन्होंने छत पर बने कमरे के दरवाजे को ईंटों से तोड़ा। उनके कमरे के अंदर पहुंचते ही आरोपियों ने उससे मारपीट की। मृतका के मौसेरे भाई ने बताया कि तीनों में से एक आरोपी सेना में है।

 

मृतका के परिजनों के बयान पर पुलिस ने इस संबंध में तीन आरोपियों पर पॉक्सो समेत एससी एक्ट और धारा 306, 365 व 376-डी के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - चंद्रशेखर, बाढड़ा थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed