{"_id":"6448b1ceb3aef0ea800e7815","slug":"six-people-including-two-women-injured-in-dispute-between-two-parties-in-dadri-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादरी में दो पक्षों में विवाद: दो महिलाओं समेत छह लोग घायल, चहारदीवारी व गेट तोड़ने पर हुआ झगड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दादरी में दो पक्षों में विवाद: दो महिलाओं समेत छह लोग घायल, चहारदीवारी व गेट तोड़ने पर हुआ झगड़ा
Wed, 26 Apr 2023 10:38 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 26 Apr 2023 10:38 AM IST
सार
चरखी दादरी में दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। झगड़े का कारण चहारदीवारी और गेट तोड़ना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चरखी दादरी के महराणा में मंदिर के समीप चहारदीवारी और गेट तोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में दोनों पक्षों से दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों में से तीन को प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। सदर थाना पुलिस ने दोनों घायल पक्ष के बयाल दर्ज कर 15 लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
तीन घायल रोहतक पीजीआई रेफर
पुलिस को दिए बयान में एक पक्ष से घायल अशोक ने बताया कि उनके मकान के पास उसकी मौसी का हनुमान जी का मंदिर है। मंदिर के समीप चहारीदीवारी करने के साथ एक पक्ष ने गेट लगवा दिया, जिससे रास्ता बंद हो गया। गत 23 अप्रैल को उसकी मौसी ने रास्ता खोलने के लिए चहारदीवारी गिरा दी। इसके बाद दूसरे पक्ष ने उनसे मारपीट की जिसमें अशोक, बिमला और सतीश घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।
विज्ञापन
सदर थाना पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर शुरू की जांच
वहीं, दूसरे पक्ष से घायल प्रदीप का आरोप है कि वो अपने पुश्तैनी मकान को संभालने जा रहे थे और उसी दौरान दूसरे पक्ष ने उन पर हमला कर दिया। हमले में प्रदीप के अलावा रामरति और हुक्म सिंह का चोटें लगी। प्रदीप के अनुसार 23 अप्रैल को दीवार तोड़ने की शिकायत उसने सदर थाने में दी थी। चहारदीवारी और गेट उन्होंने पंचायत के फैसले अनुसार लगवाया था, जिसे दूसरे पक्ष ने तोड़ दिया। प्रदीप के बयान पर सदर थाना पुलिस ने दूसरे पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी के अनुसार
महराणा गांव में हुए विवाद में दोनों पक्षों के बयान पर पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसी अनुरुप कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -संदीप सिंह, हेड कांस्टेबल, सदर थाना।