फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Shooting player dies in road accident in Charkhi Dadri

Haryana Accident: शूटिंग खिलाड़ी की मौत, दोस्त के साथ बाइक पर जा रहा था विशाल, वाहन चालक टक्कर मार कर फरार

Tue, 11 Nov 2025 07:41 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 11 Nov 2025 07:41 PM IST
सार

हरियाणा के दादरी में सड़क हादसे में खिलाड़ी की मौत हो गई। दादरी जिला के गांव बिरही-मैहड़ा रोड पर इंदिरा कैनाल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार शूटिंग के राष्ट्रीय खिलाड़ी की मौत हो गई।

विज्ञापन
Shooting player dies in road accident in Charkhi Dadri
अस्पताल के बाहर परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के दादरी में सड़क हादसे में खिलाड़ी की मौत हो गई। दादरी जिला के गांव बिरही-मैहड़ा रोड पर इंदिरा कैनाल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार शूटिंग के राष्ट्रीय खिलाड़ी की मौत हो गई और उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान गांव मैहड़ा निवासी 24 वर्षीय विशाल के रूप में हुई है। शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को दादरी के नागरिक अस्पताल में करवाया गया। 

विज्ञापन

हादसा सोमवार शाम करीब सवा पांच बजे हुआ। गांव मैहड़ा निवासी विशाल अपने दोस्त नृपेंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर खेत से वापिस घर आ रहा था। उसी दौरान सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को दादरी के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया और नृपेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई में रेफर कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार विशाल ने शूटिंग गेम में शानदार प्रदर्शन किए। अब भारतीय शूटिंग टीम में उसके सिलेक्शन का अंतिम चरण चल रहा था। भारतीय टीम में चयनित होने के लिए वह 6 में से 5 टेस्ट पास कर चुका था और जल्द ही अंतिम टेस्ट देने वाला था। विशाल हिसार की एक एकेडमी में अभ्यास करता था और साथ-साथ वह पढ़ाई भी कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed