फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police caught consignment of liquor being taken to Uttarakhand in Charkhi Dadri, 816 bottles recovered

Charkhi Dadri: पुलिस ने पकड़ी उत्तराखंड ले जाई जा रही शराब की खेप, 816 बोतलें बरामद

Sun, 20 Oct 2024 10:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी/बौंदकलां (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी/बौंदकलां (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 20 Oct 2024 10:35 PM IST
सार

पुलिस ने उत्तराखंड ले जाई जा रही शराब की खेप को पकड़ा है। 816 बोतलें शराब के साथ दो गिरफ्तार किए हैं। भिवानी से आरोपी शराब ले जा रहे थे, बौंदकलां नाके पर पुलिस ने दबोचे है। स्विफ्ट कार शराब से भरी गाड़ी के आगे रेकी करते हुए चल रही थी। 

विज्ञापन
Police caught consignment of liquor being taken to Uttarakhand in Charkhi Dadri, 816 bottles recovered
आरोपियों की क्रेटा से बरामद हुए शराब की बोतलों से भरे कट्टे। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी में अपराध शाखा टीम ने भिवानी से अवैध बिक्री के लिए उत्तराखंड में ले जाई जा रही शराब की खेप पकड़ी है। पुलिस ने दो कारों में सवार दो आरोपियों को काबू किया है जबकि एक गाड़ी से अंग्रेजी शराब की 816 बोतलें बरामद हुईं। दोनों आरोपियों के खिलाफ बौंदकलां पुलिस थाने में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


अपराध शाखा में शामिल हेड कांस्टेबल हरदीप सिंह की टीम को सूचना मिली कि दो युवक भिवानी से दादरी के रास्ते उत्तराखंड में अवैध बिक्री के लिए शराब ले जा रहे हैं। अभी वह बौंदकलां के कच्चे रास्ते से होकर गुजरने वाले हैं। इनमें एक स्विफ्ट कार पुलिस नाके की रेकी कर रही है जबकि उत्तराखंड नंबर प्लेट की क्रेटा में शराब रखी है।
विज्ञापन


इस सूचना के आधार पर टीम ने बौंदकलां नहर पुलिया पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। कुछ देर बाद रोहतक की ओर से एक स्विफ्ट आई और उसके पीछे एक उत्तराखंड की कार दिखाई दी। पुलिस टीम ने दोनों गाड़ियों को नाके पर रुकवा कर उनके चालकों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें स्विफ्ट चालक ने अपनी पहचान भिवानी जिले के गांव जोगी ढाणा निवासी कर्ण सिंह उर्फ विक्की और क्रेटा चालक ने दादरी जिले के गांव घिकाड़ा निवासी दीपक के रूप में बताई। पुलिस ने दोनों गाड़ियों की तलाशी ली।

क्रेटा से बरामद हुई शराब की बोतलें
क्रेटा की तलाशी ली गई तो डिकी में प्लास्टिक के 34 कट्टे रखे मिले और इनमें अंग्रेजी शराब की 816 बोतलें मिलीं। पुलिस के लाइसेंस मांगने पर आरोपी दिखाने में असमर्थ रहे। इसलिए पुलिस ने गाड़ी और शराब जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बौंदकलां पुलिस के हवाले कर दिया। अब पुलिस आरोपियों को न्यायालय से रिमांड पर लेकर उनके गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान कर उन पर शिकंजा कसेगी।


तय करनी थी 500 किमी की दूरी, 25 किमी चलते ही फंसे
भिवानी से उत्तराखंड की दूरी एनएच से 455 किलोमीटर है, लेकिन आरोपी भिवानी से बौंदकलां, रानीला, झज्जर, दिल्ली के संपर्क मार्ग से होकर उत्तराखंड पहुंचते थे। इससे उन्हें करीब 50 किमी अधिक दूरी तय करनी पड़ती थी। इस बार भी दोनों आरोपी यही तरीका अपना रहे थे, लेकिन पुलिस को इनकी भनक लग गई और पुलिस ने आरोपियों को भिवानी से 25 किमी दूर चलते ही बौंदकलां में दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed