{"_id":"639fff26aff9e87062090856","slug":"misdeed-accused-out-on-bail-beaten-in-charkhi-dadri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri: जमानत पर बाहर आए दुष्कर्म के आरोपी को बंधक बनाकर पीटा, पीड़ित ने भाई-भाभी पर लगाया आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Charkhi Dadri: जमानत पर बाहर आए दुष्कर्म के आरोपी को बंधक बनाकर पीटा, पीड़ित ने भाई-भाभी पर लगाया आरोप
Mon, 19 Dec 2022 11:36 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:36 AM IST
सार
पुलिस को दिए बयान में घायल ने बताया कि वह अविवाहित है। उसके भाई और भाभी उसके हिस्से की जमीन हड़पना चाहते हैं। इसके चलते उसकी भाभी ने उस पर दुष्कर्म का केस दर्ज करवा रखा है। इस मामले में वह जमानत पर बाहर आया हुआ है।
विज्ञापन
क्राइम
विस्तार
जमानत पर बाहर आए दुष्कर्म के आरोपी को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसके बयान पर पुलिस ने चार लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। घायल ने हमले का आरोप अपने भाई और भाभी समेत उनके साथियों पर लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में घायल ने बताया कि वह अविवाहित है। उसके भाई और भाभी उसके हिस्से की जमीन हड़पना चाहते हैं। इसके चलते उसकी भाभी ने उस पर दुष्कर्म का केस दर्ज करवा रखा है। इस मामले में वह जमानत पर बाहर आया हुआ है। घायल का कहना है कि जेल से बाहर आने के बाद से वह अपने घर नहीं गया है।
विज्ञापन
17 दिसंबर को वह अपने खेत में बने कमरे में मौजूद था। उसी दौरान उसका भाई और भाभी अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गए। वो कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी उसे वाहन में डालकर अपने घर ले गए और वहां उसे पीटा।
विज्ञापन
घायल ने बताया कि सुबह उसके ताऊ के बेटे को मामले का पता चला और उसने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलावास्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। एएसआई जगजीत सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत चार के खिलाफ धारा 148, 149, 323, 342, 365, 379-बी व 506 के तहत मामला दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।