फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Major action of Dadri police, 14 arrested for gambling under guise of cotton crop

दादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कपास की फसल की आड़ में जुआ खेलते 14 गिरफ्तार, दो लाख 12 हजार की नकदी बरामद

Wed, 23 Aug 2023 10:43 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 23 Aug 2023 10:43 AM IST
सार

चरखी-दादरी पुलिस इन दिनों अपने एक्शन मूड में दिखाई दे रही है। जिसके चलते पुलिस लगातार नशा तस्करों और जुआ खेलने वालों पर कार्रवाई कर रही है। इस कड़ी में पुलिस ने 14 लोगों खेत में जुआ खेलते हुए काबू किया है।

विज्ञापन
Major action of Dadri police, 14 arrested for gambling under guise of cotton crop
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखी दादरी में पालड़ी के खेत में जुआ खेल रहे 14 लोगों को झोझूकलां थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कपास की फसल की आड़ में पेड़ के नीचे बैठकर जुआ खेलते मिले। उनके पास से 2 लाख 12 हजार 790 रुपये बरामद हुए है। छह आरोपी महेंद्रगढ़ जिले के जबकि छह दादरी जिले के रहने वाले हैं। उनके खिलाफ झोझूकलां थाने में जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार पुलिस टीम बधवाना गांव में गश्त कर रही थी। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि पालड़ी के एक खेत में कपास की आड़ में पेड़ के नीचे बैठकर कई लोग जुआ खेल रहे हैं। इस आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खेत में घेराबंदी कर दी। पुलिस टीम को देखकर आरोपियों ने रुपये और ताश फेंककर भागने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें पुलिस टीम ने दबोच लिया।
विज्ञापन


पूछताछ करने पर आरोपियों की पहचान महेंद्रगढ़ के खुडाना निवासी कोहिनूर उर्फ सुंडा, कादमा निवासी सत्यनारायण, बेरला निवासी उमेद, महेंद्रगढ़ के आकोदा निवासी वेदप्रकाश, आकोदा की ढाणी निवासी प्रीतम, कलाली निवासी विक्रम, झोझूकलां निवासी नवनीत, नवीन उर्फ ढिल्लू व नरवीर, महेंद्रगढ़ के बाघोत निवासी रोहताश, उमेद, चंद्रमोहन उर्फ सन्नी व फूल सिंह, कादमा निवाासी सजंय व झोझूकलां निवासी जयभगवान के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed