फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Life imprisonment to five convicts of Hadaudi Sarpanch murder case in Charkhi Dadri

हड़ौदी सरपंच हत्याकांड: पांच दोषियों को उम्रकैद, क्रेटा छीन भाग रहे बदमाशों ने पीछा करने पर मारी थी गोली

Thu, 13 Apr 2023 01:29 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 13 Apr 2023 01:29 AM IST
सार

13 अप्रैल 2018 को क्रेटा छीनकर भाग रहे बदमाशों ने पीछा करने पर सरपंच अनिल को गोली मारी थी। उम्रकैद की सजा के साथ कोर्ट ने दोषियों पर 10 हजार का जुर्माना भी लगाया है।

विज्ञापन
Life imprisonment to five convicts of Hadaudi Sarpanch murder case in Charkhi Dadri
court demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी में हड़ौदी सरपंच अनिल हत्याकांड के पांच दोषियों को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने हत्याकांड के दोषी तिवाला निवासी परमिंद्र उर्फ फौजी, झरवाई निवासी भूपेंद्र, बिरहीकलां निवासी जसप्रीत, रानीला निवासी हरिओम ओर रोहतक के किशनगढ़ निवासी दीपक उर्फ दीपा पर दस हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना राशि न भरने पर दोषियों को छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि 14 अप्रैल 2018 को हड़ौदी सरपंच एवं मृतक अनिल के चचेरे भाई ने बाढड़ा थाने में शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि 13 अप्रैल 2018 की शाम अनिल समेत सात लोग दो गाड़ियों में सवार होकर बरसाना गए थे। वहां से 8.30 बजे खाना खाकर घर लौट रहे थे। बोलेरो को अनिल चला रहा था, जबकि क्रेटा में उसके परिचित सवार थे।
विज्ञापन


जब वो अटेला से पहले पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने लगे तो क्रेटा उनसे आगे चली गई। इसके बाद जब वो बोलेरो लेकर हड़ौदा बस अड्डे के नजदीक पहुंचे तो क्रेटा सवार तीनों व्यक्ति सड़क पर खड़े मिले। उन्होंने बताया कि एक स्कॉर्पियो में सवार 4 युवकों ने उनकी क्रेटा छीन ली और भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद, सरपंच अनिल और उसके साथ मौजूद लोग बोलेरो में सवार होकर चल पड़े। हड़ौदी व कालूवाला के बीच में नहर के पास पहुंचे तो छीनी हुई क्रेटा व बदमाशों की स्कॉर्पियो दिखाई दी। उनका पीछा किया तो वो हड़ौदी गांव में घुस गए। उसी दौरान सरपंच ने बोलेरो से उन्हें रोकने का प्रयास किया तो युवकों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से हड़ौदी गांव के सरपंच अनिल की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed