फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Haryana Police arrested the fourth accused from Baghpat for duping three youths of Rs 21 lakh in the name of army recruitment

चरखी दादरी: सेना भर्ती के नाम पर तीन युवकों से 21 लाख रुपये ठगने का चौथा आरोपी गिरफ्तार, बागपत से धरा

Wed, 20 Apr 2022 11:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 20 Apr 2022 11:26 PM IST
सार

गाजियाबाद के लोनी देहात निवासी आरोपी को बाढड़ा थाना पुलिस ने बागपत से गिरफ्तार किया है। अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन
Haryana Police arrested the fourth accused from Baghpat for duping three youths of Rs 21 lakh in the name of army recruitment
पुलिस गिरफ्त में बागपत से गिरफ्तार किया गया आरोपी अतुल जैन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आर्मी ऑर्डिनेंस फैक्टरी मुरादनगर में भर्ती के नाम पर तीन युवकों से 21 लाख रुपये की ठगी करने के चौथे आरोपी को हरियाणा के चरखी दादरी जिले के बाढड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी बागपत से हुई है। आरोपी अतुल जैन गाजियाबाद के लोनी देहात का निवासी है। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि बड़राई निवासी उमेश ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत देकर बताया कि कादमा निवासी दिनेश कुमार ने उनसे संपर्क कर उनके बेटों को आर्मी ऑर्डिनेस में भर्ती करवाने का झांसा दिया था। इसके अलावा उसके दोस्त मुनेश और चिड़िया निवासी उसके साले रविंद्र ने भी दिनेश से बेटे को नौकरी लगाने की बात कही।
विज्ञापन


छह अक्तूबर 2020 को भर्ती करवाने के लिए दिनेश उसके घर से तीनों लड़कों के कागजात व तीन तीन लाख रुपये ले गया। इस दौरान उसने एक युवक की भर्ती पर सात लाख रुपये लेने की बात कही। इसके बाद 23 नवंबर 2020 को दिनेश कुमार तीनों के ज्वाइनिंग लेटर लाया और चार-चार लाख रुपये भी ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्वाइनिंग लेटर देते समय दिनेश ने एक से 10 दिसंबर 2020 तक ज्वाइनिंग करने की बात कही। तीनों लड़कों के साथ आठ दिसंबर 2020 को ज्वाइनिंग लेटर लेकर ऑर्डिनेंस फैक्टरी मुरादनगर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि ज्वाइनिंग लेटर फर्जी है।

इसके बाद उन्होंने दिनेश से संपर्क किया तो उसने 21 लाख रुपये लौटाने की बात कही, लेकिन रुपये दिए नहीं। इस मामले में पुलिस ने आरोपी दिनेश समेत उसके साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। इस मामले में अब पुलिस ने चौथी गिरफ्तारी की है।


इन तीन आरोपियों को पहले किया जा चुका गिरफ्तार
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी अतुल जैन की इस मामले में चौथी गिरफ्तारी है। इससे पहले कादमा निवासी दिनेश, कांहड़ा निवासी दीपक और जावा निवासी राजेश उर्फ राजू मास्टर को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed