{"_id":"65930aa23554a8a7c50311c3","slug":"haryana-ca-ordered-three-iphones-online-vim-bar-in-found-in-box-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सीए ने ऑनलाइन मंगवाए तीन आईफोन, एक डिब्बे में विम बार तो दो में निकले टूटे मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: सीए ने ऑनलाइन मंगवाए तीन आईफोन, एक डिब्बे में विम बार तो दो में निकले टूटे मोबाइल
Tue, 02 Jan 2024 12:25 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 02 Jan 2024 12:25 AM IST
सार
ऑनलाइन खरीद की आड़ में 1.57 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
आईफोन के पैकेट में ड़ाली गई साबुन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के चरखी दादरी में ऑनलाइन खरीदारी के नाम गांधीनगर निवासी एक सीए से धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। सीए विशाल को तीन आई-फोन के डिब्बे तो मिले, लेकिन एक में विम बार साबुन तो दो डिब्बों में टूटे मोबाइल फोन मिले।
विज्ञापन
गांधीनगर निवासी सीए विशाल ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उन्होंने 11 अक्तूबर को फ्लिपकार्ट पर ऑर्डर किया था। इसमें खुद के लिए एक और पत्नी के लिए दो आईफोन मंगाए गए थे। इसके लिए प्रति आईफोन उसने 52,615 रुपये का अग्रिम भुगतान किया था। उनके घर 19 अक्तूबर को दो और 20 अक्तूबर को एक पार्सल भेजा गया। तीनों पार्सल उनकी माता ने प्राप्त किए।
विज्ञापन
जब उन्होंने पार्सल में आए बॉक्स को खोलकर देखा तो एक में विम बार साबुन का टुकड़ा, जबकि दो में टूटे एंड्रायड फोन मिले। विशाल ने कंपनी पर अमानत में खयानत का आरोप लगा शहर थाना पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
डिब्बों पर अंकित सीरियल नंबर के फोन हैं एक्टिवेट
विशाल ने बताया कि आईफोन के डिब्बों पर जो सीरियल नंबर अंकित हैं, उन नंबरों के तीनों आईफोन एक्टिव हैं। शिकायतकर्ता ने उनकी ओर से खरीदे गए आईफोन का उपयोग दूसरे व्यक्ति के करने की आशंका जताई है। विशाल ने पुलिस से आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर नुकसान की भरपाई करने की मांग की है।