फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Haryana: 41.58 kg of drugs recovered from canter, case registered against three

Haryana: कैंटर से 41.58 किलोग्राम नशीला पदार्थ बरामद, तीन पर केस दर्ज

Tue, 03 Sep 2024 07:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 03 Sep 2024 07:31 PM IST
सार

आरोपी एनएच 152-डी के जरिये मध्य-प्रदेश से हरियाणा तक पहुंचे। समसपुर में दादरी पुलिस ने दबोचा है। 

विज्ञापन
Haryana: 41.58 kg of drugs recovered from canter, case registered against three
पकड़ा गया कैंटर। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी के मध्य-प्रदेश से नशीला पदार्थ लेकर दादरी पहुंचे कैंटर सवार दो युवकों को स्पेशल स्टाफ ने दबोचा है। उनके पास से पुलिस को 41.58 किलोग्राम चूरा और डोडा पोस्त बरामद हुआ है। सदर थाना पुलिस ने इन दोनों समेत पदार्थ मंगवाने वाले पर मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


स्पेशल स्टाफ टीम में तैनात एसआई सतबीर सिंह ने बताया कि अपराध की रोकथाम के लिए उनकी टीम दादरी के समसपुर नाका के पास मौजूद थी। उसी वक्त टीम को सूचना मिली कि धारेडू निवासी मनजीत नशीले पदार्थ बेचने का काम करता है। वह मध्य-प्रदेश से नशीले पदार्थ लाता है और हरियाणा में बेचता है। फिलहाल, वह दादरी में एनएच-152 डी के टोल प्लाजा के पास अपनी कैंटर लिए खड़ा है।
विज्ञापन


सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर दबिश दी। पूछताछ करने पर कैंटर चालक ने अपना नाम धारेडू निवासी मनजीत व दूसरे ने बिजेंद्र बताया। संदेह के आधार पर पुलिस ने राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में दोनों की तलाशी ली, लेकिन उनके पास कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिरपाल के नीचे से बरामद हुए कट्टे
कैंटर की तलाशी लेने पर तिरपाल के नीचे से पांच कट्टे बरामद हुए। पुलिस ने इन्हें खोलकर देखा तो 31.180 किलो ग्राम चूरा पोस्त व 10.400 किलो ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने लाइसेंस मांगा, लेकिन दिखाने में असफल रहे।


रानीला निवासी संजय ने मंगवाई थी खेप
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में एक आरोपी ने बताया कि रानीला निवासी संजय उनसे नशीला पदार्थ मंगवाता है। उसके कहने पर ही वे इस बार लेकर आए हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कैंटर व मादक पदार्थ को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed