{"_id":"64c8aa2cc2d7a06b72076415","slug":"give-one-crore-else-you-and-your-family-will-be-killed-in-month-young-man-received-third-threat-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dadri: एक करोड़ दो वरना एक महीने में तुम्हें और तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे, युवक को मिली तीसरी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Dadri: एक करोड़ दो वरना एक महीने में तुम्हें और तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे, युवक को मिली तीसरी धमकी
Tue, 01 Aug 2023 12:16 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:16 PM IST
सार
पुलिस को दी शिकायत में जेवली निवासी दीपक श्योराण ने बताया कि 14 मार्च को उसके पास एक नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई थी। कॉल करने वाले शख्स ने उससे कहा कि वो संदीप उर्फ कालू सिंघानी बोल रहा है और उसने एक करोड़ की रंगदारी के लिए फोन किया है। रुपये न देने पर उसे परिवार समेत खत्म कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
चरखी दादरी के बाढड़ा उपमंडल के जेवली गांव निवासी एक युवक से फोन पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन नामजद युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता के अनुसार रंगदारी न देने पर एक माह के अंदर उसे और परिवार को खत्म करने की धमकी दी गई है। वहीं, दादरी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में जेवली निवासी दीपक श्योराण ने बताया कि 14 मार्च को उसके पास एक नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई थी। कॉल करने वाले शख्स ने उससे कहा कि वो संदीप उर्फ कालू सिंघानी बोल रहा है और उसने एक करोड़ की रंगदारी के लिए फोन किया है। रुपये न देने पर उसे परिवार समेत खत्म कर दिया जाएगा। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने इस कॉल को नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद 9 जुलाई को पहले वाले नंबर से ही उसके पास दोबारा व्हाट्सएप कॉल आई। इस बार कॉल करने वाले शख्स ने अपनी पहचान काकड़ोली हुक्मह निवासी नीरज उर्फ नीरजा के रूप बताई और उसने दीपक को धमकाते हुए एक करोड़ रुपये देने की मांग की। दीपक के अनुसार दूसरी बार आई कॉल को भी उसने नजरअंदाज कर दिया।
विज्ञापन
फिर 30 जुलाई को उसके पास एक अन्य नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई और कॉल करने वाले शख्स ने कहा कि वो लोरेंस बिश्नोई गैंग का खास गुर्गा जतिन बोल रहा
है। एक करोड़ के लिए दो कॉल पहले कर चुके है और अब ये तीसरी कॉल है। अगरअब एक करोड़ की रंगदारी नहीं दी तो एक माह के अंदर तुझे और तेरे परिवार
को खत्म कर देंगे। इस बार दीपक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नीरज उर्फ नीरजा, जतिन और संदीप उर्फ कालू सिंघानी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। बाढड़ा थाना पुलिस ने इस संबंध में धारा 387 और 506 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चाहे पुलिस के पास चले जाना, छोड़ेंगे नहीं
शिकायतकर्ता के अनुसार तीसरी बार कॉल करने वाले शख्स जतिन ने उससे कहा कि बेशक तू पुलिस के पास चले जाना, तुझे और परिवार के बाकी सदस्यों को छोड़ेंगे नहीं। दीपक ने सूझबूझ से काम लेते हुए रंगदारी और धमकी देने की बात रिकॉर्ड कर ली। इसे उसने पुलिस को सौंप दिया है जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
अधिकारी के अनुसार
इस संबंध में दीपक ने शिकायत दी है जिसके आधार पर नीरज उर्फ नीरजा, संदीप उर्फ कालू सिंघानी और जतिन के खिलाफ धारा 387 और 506 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -विशाल, जांच अधिकारी एवं एएसआई बाढड़ा थाना।