फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Fraud in lieu of recruitment in Panjab University and Directorate of Urban Local Bodies in Charkhi Dadri

Charkhi Dadri: पंजाब यूनिवर्सिटी और स्थानीय निकाय निदेशालय में भर्ती के नाम पर तीन युवाओं से ठगे 16 लाख रुपये

Sat, 24 Dec 2022 11:04 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 24 Dec 2022 11:04 AM IST
सार

शिकायकर्ता दिनेश शर्मा ने बताया कि आरोपी मनोज, संजय व सुनील समेत उसके साथी कई युवाओं को ठगी का शिकार बना चुके हैं। जब वो अपने रुपये मांगने मनोज के घर पहुंचे तो उन्हें इसका पता चला।

विज्ञापन
Fraud in lieu of recruitment in Panjab University and Directorate of Urban Local Bodies in Charkhi Dadri
Fraud - फोटो : Istock

विस्तार

चरखी दादरी में पंजाब यूनिवर्सिटी में क्लर्क और चपरासी व शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय में चालक भर्ती कराने की एवज में तीन युवकों से 16 लाख ठगने का मामला सामने आया है। झज्जर के दुजाना निवासी एवं युवकों के परिचित ने इसकी शिकायत एसपी कार्यालय में दी है जिसके आधार पर सिटी थाना पुलिस ने तीन नामजद समेत अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में दुजाना निवासी दिनेश शर्मा ने बताया कि उसने दादरी में अपना कार्यालय खोल रखा था। 2020 में उसकी मुलाकात चरखी निवासी मनोज से हुई। मनोज पुलिस विभाग में एसपीओ था और उसकी ड्यूटी एक बैंक के पास थी। दिनेश ने बताया कि बातचीत होने पर मनोज ने उसे बताया कि वह युवाओं को अलग-अलग विभागों में भर्ती कराता है। अगर तुम्हारा कोई परिचित 
विज्ञापन

हो तो वो उसे भर्ती करवा सकता है। दिनेश ने बताया कि मनोज ने उसे पंजाब यूनिवर्सिटी में क्लर्क और चपरासी पद पर भर्ती कराने की बात कही। इसके अलावा उसे शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय में चालक के पद पर भर्ती कराने का ऑफर भी उसके सामने रखा। क्लर्क के लिए प्रति केस उसने 10 लाख रुपये और चपरासी व चालक के लिए छह-छह लाख रुपये मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने अपने भतीजे रवि और दो भांजों राहुल व ललित को परिजनों समेत मनोज से मिलवाया। इसके बाद तीनों ने मनोज को करीब 16 लाख रुपये दे दिए। कुछ समय बाद मनोज ने उसके भांजों व भतीजे को पंजाब यूनिवर्सिटी लेकर गया और वहां उन्हें ज्वाइनिंग लेटर दिए। इसके बाद उसने उन्हें फोटो कॉपी देकर ज्वाइनिंग लेटर अपने पास रख लिए। इसके बाद एक अन्य शख्स से उन्हें मिलवाया और कुछ दिन बाद उनकी ज्वाइनिंग होने की बात कही गई, लेकिन काफी दिन बीतने के बाद भी यह प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। इसके बाद वो यूनिवर्सिटी गए तो पता चला कि ऐसी कोई भर्ती यहां हुई ही नहीं। इसके बाद वो मनोज के घर गए तो वो वहां नहीं मिला। गत 19 दिसंबर को दिनेश शर्मा ने इसकी शिकायत दादरी एसपी कार्यालय में दी।


कई युवाओं को बनाया निशाना, पांच करोड़ ठगने का आरोप
शिकायकर्ता दिनेश शर्मा ने बताया कि आरोपी मनोज, संजय व सुनील समेत उसके साथी कई युवाओं को ठगी का शिकार बना चुके हैं। जब वो अपने रुपये मांगने मनोज के घर पहुंचे तो उन्हें इसका पता चला। दिनेश शर्मा के अनुसार आरोपियों ने कई युवाओं से ठगी की है और यह रकम करीब पांच करोड़ बनती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed