फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   False information of robbery given to Dadri Police, Three accused youths arrested

दादरी पुलिस को दी लूट की झूठी सूचना: तीन आरोपी युवकों को किया गिरफ्तार, मौके पर टीम पहुंची तो हंगामा करते मिले

Sat, 14 Oct 2023 10:33 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 14 Oct 2023 10:33 AM IST
सार

दादरी पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिली थी कि जुई रोड पर लूट हो गई है। ये सूचना तत्काल बाढड़ा पुलिस को दी गई। इसके कुछ देर बाद ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। टीम जब बताइ गई जगइ पहुंची तो वहां तीन युवक हंगामा करते मिले।

विज्ञापन
False information of robbery given to Dadri Police, Three accused youths arrested
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखी दादरी में लूट की झूठी सूचना ने शुक्रवार रात पुलिस टीम को दौड़ा दिया। हालांकि सूचना झूठी निकली और सूचनकर्ता स्वयं ही रोड पर हंगामा करते मिले। पुलिस ने तीनों युवकों को काबू कर लिया और हंगामा करने व पुलिस को झूठी सूचना देने पर तीनों के खिलाफ बाढड़ा थाने में केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिली थी कि जुई रोड पर लूट हो गई है। ये सूचना तत्काल बाढड़ा पुलिस को दी गई। इसके कुछ देर बाद ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। टीम जब बताइ गई जगइ पहुंची तो वहां तीन युवक हंगामा करते मिले। पुलिस टीम ने उन्हें काबू कर लिया और पूछताछ शुरू की। तीनों ने अपनी पहचान काकड़ोली हुक्मी निवासी जयदीप, हनुवीर और नवीन के रूप में बताई। पूछताछ करने पर उक्त युवकों ने बताया कि उन्होंने ही पैसे लूटने की झूठी सूचना दी। इस पर पुलिस टीम ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया और बाढड़ा थाने ले आई। वहां उनके खिलाफ धारा 160 और 182 के तहत केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed