{"_id":"6459dfeda927ad9ea40cf477","slug":"driver-of-overloaded-vehicle-threatens-rta-team-in-dadri-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dadri: ओवरलोड वाहन के चालक ने आरटीए टीम को दी धमकी, कहां- रोड पर पिसवा दूंगा, तुम्हारी नौकरी खा जाऊंगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Dadri: ओवरलोड वाहन के चालक ने आरटीए टीम को दी धमकी, कहां- रोड पर पिसवा दूंगा, तुम्हारी नौकरी खा जाऊंगा
Tue, 09 May 2023 11:23 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 09 May 2023 11:23 AM IST
सार
चरखी दादरी में ओवरलोड वाहन पर कार्रवाई करने पहुंची टीम के अधिकारी के वाहन चालक ने धमकी दे डाली। इसके बाद आरटीए टीम ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस की मौजूदगी में आरटीए टीम ने डंपर जब्त कर लिया।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चरखी दादरी में होटल पर ओवरलोड वाहन का चालान कर रही आरटीए टीम से संचालक उलझ पड़ा। होटल संचालक टीम को रोड पर पिसवा देना और नौकरी से हटवाने जैसी धमकी देते हुए हाथापाई का प्रयास किया। आरटीए टीम की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी होटल संचालक पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में आरटीए सहायक सचिव कुलदीप सिंह ने बताया कि वो अपनी टीम के साथ लोहारू रोड पर ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान टीम ने एक ओवरलोड वाहन को रुकने का इशारा किया। चालक डंपर को समीप स्थित एक ढाबा पर ले गया। टीम जब उक्त ओवरलोड वाहन का चालान करने वहां पहुंची तो चालक के साथ ढाबा संचालक टीम से उलझ पड़ा।
विज्ञापन
वजन कराने पर ओवरलोड मिला डंपर
उसने टीम को ढाबा पर खड़े डंपर का चालान न करने देने की नसीहत तक दे डाली। टीम ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वो नहीं माना। इसके बाद आरटीए टीम ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस की मौजूदगी में आरटीए टीम ने डंपर जब्त कर लिया और इसे बाड़े में ले आई। इससे पहले धर्मकांटे पर वजन कराने पर डंपर ओवरलोड मिला। टीम सदस्यों के अनुसार डंपर में निर्धारित क्षमता से आठ टन अधिक भवन निर्माण सामग्री मिली।
विज्ञापन
विजिलेंस को झूठी शिकायत करने की भी दी धमकी
आरटीए सहायक सचिव कुलदीप सिंह ने बताया कि ढाबा संचालक सोनू ने टीम को न केवल रोड पर पिसवाने की धमकी दी बल्कि विजिलेंस को रुपये की डिमांड करने की झूठी शिकायत देने की बात कहकर दबाव बनाने का प्रयास किया। वो चेकिंग स्टाफ के साथ हाथापाई पर भी उतर आया।
आरटीए सहायक सचिव के अनुसार
होटल संचालक की ओवरलोड माफिया से मिलीभगत हो सकती है। उसने टीम से हाथापाई का प्रयास किया जबकि रोड पर कुचलवाने की धमकी तक दी। हमने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है। -कुलदीप सिंह, आरटीए सहायक सचिव
जांच अधिकारी के अनुसार
इस संबंध में आरटीए सहायक सचिव कुलदीप सिंह ने शिकायत दी है। इसके आधार पर आरोपी होटल संचालक सोनू के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। -सुरेश, हेड कांस्टेबल एवं जांच अधिकारी, सदर थाना।