फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dadri police Special staff team arrested two smugglers and recovered 7 kg 400 grams of charas from accused

Dadri: स्पेशल स्टाफ टीम ने दो तस्कर किए काबू, पुलिस ने आरोपियों से 7 किलो 400 ग्राम चरस किया बरामद

Mon, 06 Mar 2023 11:33 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 06 Mar 2023 11:33 AM IST
सार

चरखी दादरी में पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि रविवार शाम स्पेशल स्टाफ टीम अपराध और अनैतिक कार्यों की रोकथाम के सांवड़ के हिंडोल मोड़ पर मुस्तैद थी। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि बिहार निवासी रामजस और रवि नशा बेचने का कार्य करते हैं।

विज्ञापन
Dadri police  Special staff team arrested two smugglers and recovered 7 kg 400 grams of charas from accused
नशा तस्कर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चरखी दादरी स्पेशल स्टाफ ने सांजरवास-रानीला रोड से बिहार निवासी दो नशा तस्करों को दबोचा है। आरोपियों से 7 किलो 400 ग्राम चरस बरामद हुई। उनकी पहचान चंपारन मोती छपार निवासी रामजस और रक्सौल निवासी रवि के रूप में हुई है। उनके खिलाफ बौंदकलां थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गुप्त सूचना के आधार पर रानीला रोड से आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि रविवार शाम स्पेशल स्टाफ टीम अपराध और अनैतिक कार्यों की रोकथाम के सांवड़ के हिंडोल मोड़ पर मुस्तैद थी। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि बिहार निवासी रामजस और रवि नशा बेचने का कार्य करते हैं। कुछ देर बाद वो पादक पदार्थ लेकर सांजरवास अड्डे पर उतरेंगे और इसके बाद रानीला की तरफ जाएंगे। अगर सांजरवास-रानीला रोड पर नाकाबंदी की जाए तो दोनों तस्करों को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया जा सकता है।
विज्ञापन


सूचना के आधार पर स्पेशल स्टाफ ने वहां नाकाबंदी की और कुछ देर बाद बैग लेकर जा रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपने पहचान रवि और रामजस के रूप में बताई। उनके पास नशीले पदार्थ की खेप होने के अंदेशा पर एडीओ सुशील कुमार को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौके पर बुलाया गया। उनकी मौजूदगी में रामजस और रवि के बैग के बैग की तलाशी ली गई तो 7 किलो 400 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद स्पेशल स्टाफ ने चरस को कब्जे में लेकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed