{"_id":"6699fc2c5f6455ee610cc4f9","slug":"crime-news-of-charkhi-dadri-2024-07-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri Crime: जातिसूचक शब्द बोलने के आरोप में तीन पर केस, स्कोर्पियो सवार युवकों ने व्यक्ति को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Charkhi Dadri Crime: जातिसूचक शब्द बोलने के आरोप में तीन पर केस, स्कोर्पियो सवार युवकों ने व्यक्ति को पीटा
Fri, 19 Jul 2024 11:10 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 19 Jul 2024 11:10 AM IST
सार
मानकावास निवासी रिंकू ने बताया कि वह चालक है। 14 जुलाई को वह सुनील को गाड़ी का हिसाब देने जा रहा था। उसकी जेब में 30 हजार रुपये और मोबाइल था। आरोपी उसे स्टेडियम से आगे ले गए। इसके बाद उन्होंने उसे जातिसूचक शब्द कहे और मारपीट कर नकदी छीन ली।
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चरखी दादरी के मानकावास गांव निवासी एक व्यक्ति ने तीन युवकों और उनके साथियों पर जातिसूचक शब्द बोलने और मारपीट कर 30 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया है। सदर थाना पुलिस की जांच में मारपीट और जातिसूचक शब्द संबंधी आरोप सही पाए वहीं प्रारंभिक जांच में रुपये छीनने के साक्ष्य सामने नहीं आए। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में तीनों आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में मानकावास निवासी रिंकू ने बताया कि वह चालक है। 14 जुलाई को वह सुनील को गाड़ी का हिसाब देने जा रहा था। उसकी जेब में 30 हजार रुपये और मोबाइल था। जब वह डिग्गी के पास पहुंचा तो सचिन और गौतम उसे मिल गए। वो उसे बाइक पर बैठाकर स्टेडियम से आगे ले गए। रिंकू के अनुसार वहां पहले से चार-पांच युवक मौजूद थे और उनमें से गोलू नामक युवक को वो जानता है। इसके बाद उन्होंने उसे जातिसूचक शब्द कहे और मारपीट कर नकदी छीन ली।
घायल ने बताया कि परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया और वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। उसके बयान के आधार पर सदर थाना पुलिस ने जांच कर आरोपी गोलू, गौतम और सचिन के खिलाफ धारा 191(2),191(3),115, 351(2) बीएनएस 3(2)वीए एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

काली स्कोर्पियो सवार युवकों ने व्यक्ति को पीटा
कोहलावास निवासी एक व्यक्ति से स्कोर्पियो में सवार होकर आए युवकों ने मारपीट की। घायल को बौंदकलां सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद दादरी सिविल अस्पताल रेफर किया गया। वहीं, बौंदकलां थाना पुलिस ने उसके बयान पर चार नामजद समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में कोहलावास निवासी राजेंद्र ने बताया कि इंद्रजीत उसका भतीजा लगता है। उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर 25 कनाल 6 मरला जमीन खरीदी थी, जिस पर दुकानों का निर्माण करवाया जा रहा है। राजेंद्र ने बताया कि 17 जुलाई की रात इंद्रजीत और वो साइट पर मौजूद थे। उसी दौरान एक काले रंग की स्कोर्पियो वहां आई और उसमें से डंडे व लोहे की रॉड लिए युवक उतरे।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्हें देखकर उसका भतीजा इंद्रजीत तो वहां से भाग गया जबकि उसे उक्त युवकों ने पकड़ लिया। उन्होंने उसके साथ मारपीट की और इंद्रजीत को फिर कभी देख लेने की बात कही। घायल ने बताया कि रावलधी निवासी संदीप व राहुल समेत चिड़िया निवासी सोनू व रोहित ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की है। पुलिस ने उसके बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।