फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   CIA arrested smuggler in Dadri

Dadri: बोलेरो से उतरते ही सीआईए ने दबोचा तस्कर, 12 किलो 700 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

Tue, 18 Apr 2023 11:05 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 18 Apr 2023 11:05 AM IST
सार

दादरी पुलिस ने नशा तस्कर पर कार्रवाई की है। पुलिस ने राजस्थान के खेतड़ी निवासी आरोपी से चूरापोस्त और डोडापोस्त की खेप को बामद किया है। वहीं, मांमले में सिटी थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज

विज्ञापन
CIA arrested smuggler in Dadri
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दादरी सीआईए टीम ने समसपुर टी प्वाइंट से एक तस्कर को मादक पदार्थ समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के खेतड़ी निवासी राहुल के रूप में हुई है। उसे गुप्त सूचना के आधार पर काबू किया गया और उससे 12.700 किलोग्राम चूरापोस्त और डोडापोस्त बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ सिटी थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि एसआई संजीत सिंह की अगुवाई में सीआईए टीम सोमवार देर शाम नशा तस्करी की रोकथाम के लिए चिड़िया मोड़ पर तैनात थी। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि राजस्थान के खेतड़ी निवासी राहुल नशा तस्कर है। वो समसपुर टी-प्वाइंट पर एक बोलेरो से उतरा है। अगर तुरंत दबिश दी जाए तो उसे मादक पदार्थ के साथ काबू किया जा सकता है।
विज्ञापन


सूचना के आधार पर सीआईए टीम ने उक्त जगह पर दबिश तो एक युवक ने पुलिस को देखकर खिसकने का प्रयास किया। उसे पुलिस टीम ने उसे काबू कर लिया। इसके बाद जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ जगदीश को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौके पर बुलाया गया और उनकी मौजूदगी में राहुल के सामान की तलाशी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊपर चोरापोस्त तो नीचे छिपाया था डोडापोस्त
आरोपी के सामान की तलाशी लेने पर कट्टे से 9 किलो 700 ग्राम चूरापोस्त और तीन किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी ने चोरापोस्त ऊपर और डोडापोस्त नीचे छुपा रखा था। नशीला पदार्थ बरामद होने पर पुलिस टीम आरोपी को थाने ले आई और उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed