फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Charkhi Dadri: Theft in the house of Additional Secretary of Electricity Corporation

Charkhi Dadri: बिजली निगम के अपर सचिव के घर चोरी, एक भी ताला तोड़े बिना 8 लाख के गहने ले गए चोर

Sat, 26 Oct 2024 06:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 26 Oct 2024 06:06 PM IST
सार

रावलधी निवासी मकान मालिक बिजली निगम हिसार मुख्यालय में अपर सचिव के पद पर तैनात हैं। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। रंग-रोगन करने वाले दो श्रमिकों समेत नौकरानी पर शक जताया जा रहा है।

विज्ञापन
Charkhi Dadri: Theft in the house of Additional Secretary of Electricity Corporation
चोरी की जानकारी देते हुए। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी में बिजली निगम हिसार मुख्यालय में अपर सचिव के तौर पर तैनात रावलधी निवासी राजकुमार के मकान से आठ लाख रुपये के गहने चोरी हो गए। खास बात यह है कि चोरों ने एक भी ताला नहीं तोड़ा। वारदात के बाद आल्मारियों का ताला बंद कर चाबी पहले वाली जगह पर रख दी। फिलहाल, दादरी सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। वहीं, शिकायतकर्ता ने रंग-रोगन करने वाले श्रमिकों समेत एक महिला पर चोरी का शक जताया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में रावलधी निवासी राजकुमार पुत्र मेहर सिंह ने बताया कि उन्होंने घर पर रंग-रोगन करवाया था। उस दौरान सभी गहने व नकदी कमरों में रखीं दो आल्मारियों में रखे हुए थे। उन्होंने घर पर रंग-रोगन गांव निवासी दो श्रमिकों से करवाया था। उनके घर सफाई करने के लिए एक महिला भी आती है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि रंग-रोगन काम पूरा होने के बाद जब उन्होंने आल्मारियां खोलीं तो उनमें रखे गहने चोरी मिले। नकदी व कुछ अन्य जेवरात वहीं रखे मिले। राजकुमार के अनुसार, बड़े शातिर तरीके से चोरी की गई है। चाबी वहीं रखी मिली, जहां वह रखते थे। इससे पहले चोरों ने चाबी उठाकर आल्मारियों के ताले खोलकर गहने निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह गहने हुए हैं चोरी
बिजली निगम में अपर सचिव राजकुमार ने बताया कि आल्मारियों में रखे उनकी पत्नी व पुत्रवधू के चार सोने के कड़े, एक सोने का उनका कड़ा, एक चेन व लॉकेट, 3 सोने और एक हीरे की अंगूठी, 2 सोने की चेन, 2 जोड़ी चांदी की पाजेब चोर ले गए।

परिवार में हैं 5 सदस्य, अन्य कोई नहीं आया घर
शिकायतकर्ता के घर पर पांच सदस्य हैं। इनमें शिकायतकर्ता, उनकी मां, पत्नी, बेटा और पुत्रवधू हैं। दोनों श्रमिकों और नौकरानी को छोड़कर घर पर बाहर का कोई शख्स नहीं आया। इसके चलते ही उन्होंने तीनों पर संदेह जाहिर किया है। साथ ही पुलिस से मामले की जांच कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है।

शनिवार सुबह पहुंची पुलिस टीम
चोरी की शिकायत मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और शनिवार सुबह ही सदर थाने से टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। इसके बाद एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने वहां से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया।

 
रावलधी गांव निवासी राजकुमार की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही वारदात को सुलझाकर चोरी हुए गहनों की बरामदगी करवा दी जाएगी। - पवन कुमार, प्रवक्ता, चरखी दादरी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed