फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Charkhi Dadri health department team busted fetal gender test center in Bareilly

Haryana: चरखी दादरी की टीम ने 408 किमी दूर बरेली में भ्रूण लिंग जांच केंद्र का किया भंडाफोड़, दो दलाल काबू

Tue, 07 Feb 2023 11:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 07 Feb 2023 11:15 PM IST
सार

मौके पर ही दो दलालों और अल्ट्रासाउंड कक्ष में मौजूद शख्स को दबोचा गया है। अस्पताल संचालक दंपती फरार हो गए। 25 हजार में सौदा तय हुआ था। 

विज्ञापन
Charkhi Dadri health department team busted fetal gender test center in Bareilly
35 भ्रूण लिंग जांच केंद्र पर कार्रवाई करने पहुंची टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 408 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के बरेली में चल रहे भ्रूण लिंग जांच केंद्र का भंडाफोड़ किया है। टीम ने दो दलालों और अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष में मौजूद एक शख्स को काबू कर लिया। वहीं, अस्पताल के अलावा दो मशीनों को भी सील किया गया है। दबिश के दौरान अस्पताल संचालक दंपती फरार हो गए। इस संबंध में बरेली थाने में केस दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


दरअसल, दादरी स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि बरेली के कुछ दलाल दादरी में सक्रिय हैं। वो गर्भवती महिलाओं से संपर्क कर उनकी यूपी के बरेली ले जाकर भ्रूण लिंग जांच कराते हैं। इस आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने एक डिकोय तैयार किया और उसे दलाल से मिलवाया। दलाल ने 25 हजार रुपये में सौदा तय किया।
विज्ञापन


इसके बाद डिकोय को मंगलवार सुबह दलाल अपने साथ बरेली ले गया। उन पर डिप्टी सीएमओ डॉ. नरेंद्र अपनी टीम समेत नजर रखे रहे। बरेली जाकर दलाल जितेंद्रपाल डिकोय को अमन अस्पताल ले गया और वहां उन्हें अमरपाल मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जितेंद्रपाल ने अमरपाल को 25 हजार रुपये दिए जिनमें से 10 हजार वापस अमरपाल को दिए गए। अमरपाल ने उन्हें वहां स्थित एक कोपल अस्पताल में भेज दिया। वहां डिकोय का अल्ट्रासाउंड करवाया गया और बाहर आते ही दलालों को टीम ने उसे दबोच लिया।


अस्पताल के दो कमरों में मिलीं दो मशीनें
टीम जब अल्ट्रासाउंड करने वाले अस्पताल में पहुंची तो वहां दो कमरों में दो अल्ट्रासाउंड मशीनें मिलीं। इन दोनों मशीनों को टीम ने सील कर दिया। वहीं, अल्ट्रासाउंड करते मिले इस्लाम खान को भी टीम ने दबोच लिया। सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि कई दिनों से हम इस गिरोह के पीछे लगे हुए थे और मंगलवार को इसमें सफलता मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed