{"_id":"63bd344b0e631967146e437d","slug":"charkhi-dadri-case-filed-against-three-including-two-brothers-for-assaulting-the-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: दंपती से मारपीट के आरोप में दो भाइयों समेत तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चरखी दादरी: दंपती से मारपीट के आरोप में दो भाइयों समेत तीन पर केस दर्ज
Tue, 10 Jan 2023 03:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बाढड़ा, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बाढड़ा, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 10 Jan 2023 03:17 PM IST
सार
घायल महिला के बयान पर बाढड़ा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घायल सुशीला के बयान पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के चरखी दादरी में बाढड़ा क्षेत्र में अटेला खुर्द में दंपती से मारपीट करने का मामला सामने आया है। झगड़े में महिला घायल हो गई और पुलिस बयान में उसने दो भाइयों समेत तीन युवकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में घायल सुशीला ने बताया कि करीब पांच दिन पहले उसके पति जयप्रकाश के साथ कुछ लोगों ने गाली-गलौज की। उस दौरान उसने बात को वहीं खत्म करवा दिया। महिला का आरोप है कि गत सात जनवरी को तीन लोग गाड़ी में सवार होकर उनके घर के बाहर आए और फिर से गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन
उसका पति जब बाहर निकला तो उससे मारपीट की गई और जब वो छुड़वाने आई तो उसके साथ भी मारपीट की गई। इस हमले में उसे चोटें लगी और परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पहुंचकर पुलिस ने घायल महिला के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन