{"_id":"661cf0ef8402e1203802201e","slug":"charkhi-dadri-alm-s-hand-burnt-due-to-electric-current-while-climbing-the-pole-to-fix-the-electrical-fault-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri: बिजली फॉल्ट ठीक करने पोल पर चढ़े एएलएम का करंट से हाथ झुलसा, जेई पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Charkhi Dadri: बिजली फॉल्ट ठीक करने पोल पर चढ़े एएलएम का करंट से हाथ झुलसा, जेई पर केस दर्ज
Mon, 15 Apr 2024 02:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 15 Apr 2024 02:48 PM IST
सार
बौंदकलां थाना पुलिस ने फिलहाल जेई चंद्रभान के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एएलएम सांजरवास सब डिविजन में तैनात है, घटना 12 अप्रैल की है, रविवार शाम पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के चरखी दादरी में सांजरवास सब डिविजन में बिजली फॉल्ट ठीक करने गए तीन एएलएम में से एक को पोल पर चढ़ने से करंट लग गया। इससे उसका हाथ झुलस गया। घायल एएलएम ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जेई पर केस दर्ज करवाया है और साथ ही मामले की जांच कर लापरवाही के जिम्मेदार अन्य कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
एएलएम आशीष कुमार ने पुलिस को बताया वह गांव माईकलां का स्थायी निवासी है और सांजरवास सब डिविजन के तहत पड़ने वाले बौंदकलां में डीसी रेट पर कार्यरत है। उसने बताया कि गत 12 अप्रैल को वह एएलएम भूपेंद्र व अपिल के साथ बौंद शिकायत केंद्र से जेई चंद्रभान के निर्देशानुसार गांव बौंदकलां में जलघर की बिजली आपूर्ति ठीक करने के लिए गया था।
विज्ञापन
वे बिजली लाइन ठीक करने के लिए पोल के पास पहुंचे, वहां एचटी का जंपर टूटा हुआ था। इसके बाद भूपेंद्र ने लाइन ठीक करने के लिए ग्रुप में मैसेज डालकर अनुमति मांगी। बाद में जेई चंद्रभान को फोन कर सूचना भी दी।
विज्ञापन
थोड़ी देर बाद जेई ने फोन कर बताया कि वाटर बॉक्स बौंद के मालकोष डीएस, बौंद डीएस व ऊण एपी लाइन पर काम करने की अनुमति मिल गई है, अब काम कर सकते हो। इसके बाद वह लाइन ठीक करने के लिए आशीष पोल पर चढ़ गया। उसने जैसे ही प्लास से जंपर को पकड़ा तो करंट लगने वह नीचे गिर गया और उसका एक हाथ झुलस गया।