फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Cash and jewelry stolen in Laad village of Charkhi Dadri

Charkhi Dadri: रिश्तेदारी में गया था परिवार, चोरों ने 22 हजार की नकदी व गहनों पर किया हाथ साफ

Wed, 21 Dec 2022 11:47 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 21 Dec 2022 11:47 AM IST
सार

चोर घर से 22 हजार की नगदी समेत सोने की चेन और चांदी की पाजेब पर हाथ साफ कर गए। मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Cash and jewelry stolen in Laad village of Charkhi Dadri
चरखी दादरी में चोरी - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी में रिश्तेदारी में गए बाढड़ा उपमंडल के लाड निवासी एक परिवार का घर चोरों ने खंगाल दिया। चोर यहां से नकदी समेत सोने-चांदी के गहने चुरा ले गए। मकान मालिक को लौटने पर वारदात का पता चला। इसके बाद उसने बाढड़ा थाने में शिकायत दी जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में लाड निवासी संजीव उर्फ सज्जन सिंह ने बताया कि गत 16 दिसंबर को वह अपने परिवार सहित किसी काम से रिश्तेदारी में गया था। जाने से पहले उसने अपने मकान को अच्छी तरह बंद किया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह घर लौटे तो पहली मंजिल पर बने कमरे का दरवाजा खुला मिला।

विज्ञापन

 

इसके बाद जब वह अंदर पहुंचा तो अलमारी भी खुली मिली। संजीव ने बताया कि इसके बाद उसने अलमारी में रखा सामान संभाला तो वहां से 22 हजार की नकदी समेत, एक सोने की चेन और एक जोड़ी चांदी का पाजेब चोरी मिली। इसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

चोरी की सूचना मिलते ही बाढड़ा थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। वहां मकान मालिक ने पुलिस टीम को लिखित शिकायत सौंपी, जिसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed