{"_id":"6448bf4682c9249a6f0e3dd5","slug":"case-registered-in-connection-with-recovery-of-country-made-pistol-and-cartridge-from-youth-in-dadri-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dadri: युवक से देसी पिस्तौल व एक कारतूस बरामद, गुप्त सूचना के आधार पर किया काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Dadri: युवक से देसी पिस्तौल व एक कारतूस बरामद, गुप्त सूचना के आधार पर किया काबू
Wed, 26 Apr 2023 11:35 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 26 Apr 2023 11:35 AM IST
सार
एएसआई संजीत कुमार ने बताया कि मंगलवार को उनकी टीम अपराध की रोकथाम के लिए महेंद्रगढ़ चौक पर मौजूद थी। उसी दौरान सूचना मिली कि एक कबीर नगर निवासी रवि उर्फ खोटड अपने पास अवैध रखता है। इस समय हथियार लिए चिड़िया चौक पर खड़ा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चरखी दादरी में अपराध शाखा टीम ने मंगलवार शाम एक युवक को अवैध हथियार और कारतूस सहित दबोचा है। उसके खिलाफ सिटी पुलिस थाने में सशस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान कबीर नगर निवासी रवि उर्फ खोटड के रूप में हुई है। पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज
एएसआई संजीत कुमार ने बताया कि मंगलवार को उनकी टीम अपराध की रोकथाम के लिए महेंद्रगढ़ चौक पर मौजूद थी। उसी दौरान सूचना मिली कि एक कबीर नगर निवासी रवि उर्फ खोटड अपने पास अवैध रखता है। इस समय हथियार लिए चिड़िया चौक पर खड़ा है। अगर तुरंत दबिश दी जाए तो आरोपी हथियार सहित काबू आ सकता है। सूचना के आधार पर पुलिस उक्त जगह पर पहुंची।
विज्ञापन
पेंट की दाहिनी जेब से एक देसी पिस्तौल मिला
वहां संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े एक युवक से संदेह के आधार पर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम रवि बताया। इसके बाद तलाशी लेने पर पुलिस को उसकी पेंट की दाहिनी जेब से एक देसी पिस्तौल मिला। इसे खोलकर चेक किया तो एक कारतूस मिला। पुलिस के लाइसेंस मांगने पर आरोपी दिखाने में असमर्थ रहा। इसके बाद पुलिस आरोपी को थाने ले आई और वहां उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन