फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Case of fraud of one lakh from Jhojhu Kalan resident on pretext of getting son job in Electricity Board

Charkhi Dadri: बिजली बोर्ड में नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक लाख ठगे, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी थमाया

Mon, 09 Jan 2023 11:02 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 09 Jan 2023 11:02 AM IST
सार

झोझूकलां थाने में दी शिकायत में झोझूकलां निवासी रामफल ने बताया कि वह अप्रैल 2022 में बेटी सुमन का फार्म भरवाने के लिए कोसली गया हुआ था। वहां उसकी मुलाकात मूल रूप से झज्जर जिले के गांव सिलानी निवासी और फिलहाल रेवाड़ी में रह रहे मुकेश नामक शख्स से हुई।

विज्ञापन
Case of fraud of one lakh from Jhojhu Kalan resident on pretext of getting son job in Electricity Board
UPI Fraud - फोटो : Istock

विस्तार

बेटे को बिजली बोर्ड में नौकरी लगवाने का झांसा देकर झोझूकलां निवासी एक व्यक्ति से एक लाख की ठगी का मामला सामने आया है। फर्जीवाड़े का खुलासा उस समय हुआ जब पीड़ित का बेटा ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए आरोपी द्वारा दिया गया ज्वाइनिंग लेटर लेकर बिजली निगम कार्यालय पहुंचा। अब पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने झज्जर जिले के सिलानी निवासी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


झोझूकलां थाने में दी शिकायत में झोझूकलां निवासी रामफल ने बताया कि वह अप्रैल 2022 में बेटी सुमन का फार्म भरवाने के लिए कोसली गया हुआ था। वहां उसकी मुलाकात मूल रूप से झज्जर जिले के गांव सिलानी निवासी और फिलहाल रेवाड़ी में रह रहे मुकेश नामक शख्स से हुई। बातचीत के दौरान आरोपी ने बताया कि युवाओं को बिजली बोर्ड में डीसी रेट पर भर्ती कराता है। रामफल ने बताया कि इसके बाद उसने अपने बेटे रामफल को नौकरी लगाने की बात कही तो आरोपी ने उसे यह काम कराने का आश्वासन दिया और इसकी एवज में एक लाख रुपये मांगे। रामफल ने बताया कि उस दौरान उसके पास रुपये नहीं थे और उसने परिजनों से बातचीत करने के बाद उससे संपर्क करने की बात कही।
विज्ञापन


पहले लिए 50 हजार, फिर थमाया फर्जी ज्वाइनिंग लेटर
रामफल के अनुसार कोसली में मुलाकात होने के बाद पांच मई को आरोपी उसके घर आ गया। उसने शर्त अनुसार उस दौरान उसे 50 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद उसने उसे एक सप्ताह में ज्वाइनिंग लेटर देकर 50 हजार और ले जाने की बात कही। इसके बाद आरोपी दोबारा उसके घर आया और ज्वाइनिंग लेटर थमाकर 50 हजार रुपये और ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 406, 420, 467, 468, 471 व 506 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही पुलिस आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी। - बीर सिंह, झोझूकलां, थाना प्रभारी

चोरी की स्कूटी बेचने की फिराक में घूम रहा शख्स दबोचा
चरखी दादरी स्पेशल स्टाफ टीम ने एक युवक को शहर के कबाड़ी मार्केट क्षेत्र से चोरी की स्कूटी सहित काबू किया है। आरोपी की पहचान शहर के हीरा चौक निवासी अशोक उर्फ शोक्की के रूप में हुई है। यह स्कूटी गत 22 दिसंबर को दिल्ली के सुभाष पैलेस थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। अब दादरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिटी थाने में केस दर्ज कर लिया है।

हेड कांस्टेबल रवि कुमार ने बताया कि रविवार शाम उनकी टीम शहर के कनीना मोड़ पर मौजूद थी। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि शहर के हीरा चौक निवासी अशोक उर्फ शोक्की एक चोरी की स्कूटी लिए हुए है और उसे बेचने की फिराक में कबाड़ी मार्केट में आया हुआ है। अगर तुरंत दबिश दी जाए तो आरोपी चोरी की स्कूटी सहित काबू आ सकता है। इस आधार पर पुलिस टीम ने उक्त जगह पर दबिश दी तो आरोपी पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन अचानक स्कूटी बंद होने पर टीम ने आरोपी को चोरी की स्कूटी सहित दबोच लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अशोक बताया। टीम ने आईटी सेल की मदद ली तो पता चला कि सुभाष पैलेस थाने में स्कूटी चोरी संबंधी केस दर्ज है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed