फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Bike rider lost his life due to negligence of Public Health Department In Dadri

Dadri: जनस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से गई बाइक सवार की जान, मृतक की पत्नी ने दर्ज करवाया केस

Fri, 21 Jul 2023 10:59 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 21 Jul 2023 10:59 AM IST
सार

दादरी में  28 जून को समसपुर टी-प्वाइंट के समीप खुले पड़े मैनहोल में गिरने से स्टेडियम रोड निवासी व्यक्ति घायलहुआ था। 30 जून को उपचार के दौरान उसके पति की मौत हो गई। 20 जुलाई को उसकी पत्नी कृष्ण देवी की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ धारा 304-ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Bike rider lost his life due to negligence of Public Health Department In Dadri
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखी दादरी में जनस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से शहर के कॉलेज रोड निवासी एक बाइक सवार की जान चली गई। विभाग के वॉल सिस्टम के गड्ढे में बाइक समेत गिरकर 28 जून को गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए रणबीर की 30 जून को उपचार के दौरान मौत हुई थी और 20 जुलाई को उसकी पत्नी कृष्ण देवी की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ धारा 304-ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पत्नी का कहना है कि हादसे के बाद से वो और उसकी नाबालिग बेटी सदमे में रही और इस कारण वो पहले कानूनी कार्रवाई नहीं कर पाई।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में स्टेडियम रोड की गली नंबर एक निवासी कृष्णा देवी ने बताया कि उसका पति राजमिस्त्री था। उनके एक बेटी है। कृष्णा ने बताया कि उसका पति गत 28 जून को दिहाड़ी पर सुबह आठ बजे घर से काम करने गया था। शाम को काम से लौटते वक्त जब उसका पति साढ़े सात बजे रावलधी बाईपास से गुजर रहा था। वहां सड़क निर्माण कार्य चल रहा था जबकि वहीं जनस्वास्थ्य विभाग के वॉल सिस्टम का गड्ढा भी खुला पड़ा था।
विज्ञापन


वहां से गुजरते रणबीर बाइक समेत गड्ढे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। कृष्णा ने बताया कि यह हादसा जनस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से हुआ है क्योंकि गड्ढे के पास संकेतक या बचाव संबंधी प्रबंध नहीं थे। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उपचार के लिए उसके पति को शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया और वहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। 30 जून को उपचार के दौरान उसके पति की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
स्टेडियम रोड निवासी कृष्णा देवी ने इस संबंध में शिकायत दी है जिसमें जनस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को हादसे का कारण बताया गया है। शिकायत पर संज्ञान लेकर पुलिस ने जनस्वास्थ्य विभाग पर धारा 304-ए के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। -बीर सिंह, थाना प्रभारी, दादरी सदर थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed