फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Bike rider burnt alive in road accident in Charkhi Dadri of Haryana

चरखी दादरी में दुखद हादसा: आपस में टकराने के बाद हाईवा और बाइक में लगी आग, युवक जिंदा जला

Sat, 05 Mar 2022 10:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 05 Mar 2022 10:20 PM IST
सार

दादरी-दिल्ली मुख्यमार्ग पर शुक्रवार देर रात मोरवाला के समीप हादसा हुआ। इसमें झिंझर निवासी बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक के चाचा के बयान पर हाईवा चालक के खिलाफ सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया।

विज्ञापन
Bike rider burnt alive in road accident in Charkhi Dadri of Haryana
सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए कागज तैयार करती पुलिस टीम। मृतक राजेश का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी में दादरी-दिल्ली मुख्यमार्ग पर मोरवाला के समीप शुक्रवार देर रात टक्कर के बाद हाईवा और बाइक में आग लग गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। झिंझर निवासी मृतक का सदर थाना पुलिस ने शनिवार सुबह सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने इस संबंध में मृतक के चाचा के बयान पर हाईवा चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि चालक हादसे के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में झिंझर निवासी जयसिंह ने बताया कि उसका भतीजा राजेश (30) दादरी तोए स्थित एक एजेंसी में काम करता था। शुक्रवार देर शाम वो ड्यूटी खत्म कर बाइक पर सवार होकर घर आ रहा था। देर रात करीब साढ़े 12 बजे जब वो मोरवाला के समीप स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा तो दादरी की तरफ से आ रहे एक हाईवा ने सीधी उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


घटना में राजेश की बाइक हाईवा में फंस गई और सड़क पर कुछ दूर तक घिसटने के कारण बाइक में आग लग गई। आग की लपटें भड़क कर हाईवा तक जा पहुंची। दोनों वाहनों में आग लगने से राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही देर रात सदर थाना पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव और दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अलसुबह मृतक के परिजनों को हादसे का पता चला और उन्होंने बाइक और शव देखकर मृतक की शिनाख्त की। पुलिस बयान में मृतक राजेश के चाचा जयसिंह ने पुलिस से आरोपी चालक पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया और इस संबंध में हाईवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक के चाचा के बयान पर हाईवा चालक के खिलाफ धारा 279 व 304-बी के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक का पता लगाकर उसे पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी। - कप्तान सिंह, जांच अधिकारी एवं एएसआई, इमलोटा चौकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed