फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Attack on Dial 122 in Dadri, ERV team arrived to help woman, youth threw stones at vehicle

दादरी में डायल 112 पर हमला: महिला की मदद के लिए पहुंची थी ईआरवी टीम, युवक ने गाड़ी पर फेंके पत्थर

Mon, 18 Sep 2023 10:25 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 18 Sep 2023 10:25 AM IST
सार

दादरी में वाल्मीकि बस्ती से पूजा नामक महिला ने पंचकूला हेडक्वार्टर मदद के लिए कॉल की। ईआरवी इंचार्ज सुरेश कुमार के अनुसार वहां पहुंचते ही सागर नामक युवक मकान से बाहर निकला और उसे धक्का मारने लगा। इसके बाद उसने वहां पड़े पत्थर उठाकर मारने शुरू कर दिए।

विज्ञापन
Attack on Dial 122 in Dadri, ERV team arrived to help woman, youth threw stones at vehicle
डायल 112 पर हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दादरी वाल्मीकि बस्ती में मदद के लिए पहुंची ईआरवी टीम पर पत्थर फेंकने का मामला सामने आया है। हमले में गाड़ी का शीशा टूट गया जबकि एक पुलिसकर्मी पत्थर लगने से घायल हो गया। उसके बयान पर सिटी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार रविवार रात वाल्मीकि बस्ती से पूजा नामक महिला ने पंचकूला हेडक्वार्टर मदद के लिए कॉल की। ये कॉल ईआरवी 155 को ट्रांसफर की गई। इसके बाद एसआई सुरेश की अगुवाई में कांस्टेबल कुलदीप और एसपीओ राजसिंह मौका पर पहुंचे। ईआरवी इंचार्ज सुरेश कुमार के अनुसार वहां पहुंचते ही सागर नामक युवक मकान से बाहर निकला और उसे धक्का मारने लगा। इसके बाद उसने वहां पड़े पत्थर उठाकर मारने शुरू कर दिए। उसी दौरान एक पत्थर उनकी कमर में लगा और इससे एसआई गिर गया।
विज्ञापन


टीम के वापस जाने पर फिर फेंके पत्थर
एसआई सुरेश ने बताया कि सागर के पत्थर फेंकने से टीम अपना बचाव करते हुए जाने लगी तो उसने गाड़ी पर भी पथराव किया और इससे ईआरवी का पिछला शीशा टूट गया। वहीं, आरोपी ने पुलिस टीम को दोबारा आने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
यह घटना रविवार रात की है और इस संबंध में आरोपी सागर के खिलाफ धारा 186, 332, 353, 506, 427 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। -कुलदीप, एएसआई एवं जांच अधिकारी, सिटी थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed