फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   दिल्ली पुलिस के जवान और दोस्त को चलती बाइक सवार में पल्सर सवारों ने पीटा

दिल्ली पुलिस के जवान और दोस्त को चलती बाइक सवार में पल्सर सवारों ने पीटा

Wed, 12 Jun 2019 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के जवान और दोस्त को चलती बाइक सवार में पल्सर सवारों ने पीटा
चरखी दादरी। गांव नौसवा निवासी दिल्ली पुलिस के जवान और उसके दोस्त पर चलती बाइक में पल्सर सवारों ने डंडे बरसा दिए। हमले में पुलिस जवान को चोटें आईं हैं। उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। सदर पुलिस ने घायल के बयान पर पल्सर सवारों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल का आरोप है कि दो दिन पहले उक्त हमलावरों ने उसके दोस्त को भी घायल किया था।
विज्ञापन

पुलिस बयान में नौसवा निवासी सुमित ने बताया कि वह दिल्ली पुलिस में सिपाही है। इस समय वह छुट्टी पर घर आया हुआ है। वह अपने साथी मिंटू और प्रीतम के साथ बाइक पर सवार होकर चिड़िया निवासी दोस्त रविंद्र से मिलने आया था। रविंद्र को पीजीआई से हाल ही में छुट्टी मिली थी और वह हमले में घायल हुआ था। सुमित ने बताया कि जब वे मौड़ी छोटी नहर से नीचे उतरे तो पीछे से एक पल्सर बाइक आई। युवक ने चलती बाइक में उसके माथे पर डंडा मारा। इसके बाद आरोपी ने पीछे बैठे उसके दोस्त मिंटू पर भी डंडे से हमला किया लेकिन वह हाथ से डंडा पकड़कर बचाव करने में कामयाब रहा। घायल ने बताया कि उक्त लोगों ने उनकी बाइक रुकवाने का भी प्रयास किया लेकिन उन्होंने बाइक को वहां से दौड़ा लिया। भगा लिया। घायल ने बताया कि सिर में डंडा लगने से उसे चक्कर आने लगे और मिंटू और प्रीतम ने उसे उपचार के लिए दादरी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। आदमपुर पुलिस चौकी से हेड कांस्टेबल जोरा सिंह ने बताया कि घायल के बयान पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed